Posted Date
नई दिल्ली। अक्तूबर में कई पर्व पड़ रहे हैं। अगले 26 दिनों में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। छह से आठ अक्तूबर तक बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा 26 से 29 अक्तूबर तक चार दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों के लगातार बंद रहने का असर एटीएम पर भी पडऩे की संभावना है। नवरात्र, दीपावली और भाई दू जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण अक्तूबर में ऐसी स्थिति बन रही है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि छह अक्तूबर से छुट्टियों शुरू हो जाएंगी।
अक्तूबर में बैंक की छुट्टी
6 अक्तूबर- रविवार, 7 अक्तूबर- महानवमी, 8 अक्तूबर- दशहरा, 12 अक्तूबर- दूसरा शनिवार, 13 अक्तूबर- रविवार, 20 अक्तूबर- रविवार, 26 अक्तूबर- चौथा शनिवार, 27 अक्तूबर- रविवार और दीपावली, 28 अक्तूबर- गोवर्धन पूजा, 29 अक्तूबर- भाई दूज।
Share On WhatsApp