छत्तीसगढ़

09-Jun-2017 11:10:47 am
Posted Date

छाीसगढ़ से लगभग पांच सौ तीर्थयात्री कैलाश मानसरोवर जायेंगे

रायपुर। विगत दिनों रायपुर (चौपाल) निवास अशोक बजाज के निवास रायपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पश्चात कैलाशमान सरोवर यात्रा कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें सैकड़ों तीर्थ यात्री शामिल हुए। बैठक में सर्वसमति से अशोक बजाज को कमेटी का संरक्षक चुना गया। प्रस्तावक कुबर राम सपहा ने प्रस्ताव रखा जिसे सदस्य ने तालियों की ध्वनिमत से प्रस्ताव को अमली जामा पहनाया। अशोक बजाज ने कहा कि हम रायपुर छाीसगढ़ से लगभग 500 तीर्थ यात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा में जाने के लिए लक्ष्य बनाया है जिस पर 500 तीर्थयात्रियों का प्रस्ताव राज्य शासन और केन्द्रशासन से यात्रियों को यात्रा कराने के लिए पैकेज की मांग रखी जायेगी और 500 यात्रियों का तीर्थयात्रा का लक्ष्य को मूर्तिरूप दिया जायेगा। अशोक बजाज ने कमेटी का प्रदेश संयोजक के रूप में कुबेर राम सपहा को आगामी आदेश तक नियुक्त किया है और मीडिया विभाग की जिमेदारी भी अतिरिक्त रूप से कुबेर राम सपहा को दिया गया है आगामी 11 जून से रमन गोठ कार्यक्रम के पश्चात मानसरोवर तीर्थ यात्रियों का फार्म पंजीयन किया जायेगा और फार्म भरवाएं जायेंगे। यात्रियों में किशोर यादव (गवली) रायपुर को कमेटी का रायपुर शहर अध्यक्ष की जिमेदारी दी गई है 11 जून से यात्रियों की पंजीयन एवं डॉटरी परीक्षण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। समाचार मीडिया को यह जानकारी कुबेर राम सपहा ने दिया है।

Share On WhatsApp