मनोरंजन

06-Sep-2019 12:53:04 pm
Posted Date

शाहरुख को लकी चार्म मानती है सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर किंग खान शाहरुख खान को अपना लकी चार्म मानती है। सोनम कपूर जल्द ही फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आयेंगी। इस फिल्म में सोनम कपूर साउथ एक्टर दुलकर सलमान के साथ नजर आएंगी। सोनम कपूर की यह फिल्म लक्की चार्म पर ही आधारित है। सोनम कपूर ने अपने लक्की चार्म का भी खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला गाना ‘लक्की चार्म...’ पोस्ट कर शाहरुख को अपना लक्की चार्म बताया है।
सोनम ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फिल्म का पहला गाना साझा करते हुए बताया कि उनके लक्की चार्म शाहरुख खान हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, लक्की चार्म, आप जानना चाहते हो कि मेरा लक्की चार्म कौन है। कोई और नहीं, बल्कि शाहरुख खान हैं। आपका धन्यवाद और पूरी ‘द जोया फैक्टर’ की टीम आपसे बहुत प्यार करती है। सोनम कपूर की इस पोस्ट पर उनके पिता और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘टेरिफिक’ यानी भयानक।
गौरतलब है कि सोनम कपूर और दुलकर सलमान की यह फिल्म अनुजा चौहान के नॉवेल ‘द जोया फैक्टर’ पर आधारित है। 

 

Share On WhatsApp