व्यापार

15-Nov-2018 6:26:04 pm
Posted Date

जगुआर लैंड रोवर ने लहराया भारत का परचम

मुंबई जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने लगातार तीसरे साल ब्रिटेन में आयोजित जगुआर लैंड रोवर एव्‍रीडे लिजेंड ग्‍लोबल टेक्निशियन एंड एप्रेंटिस टेक्निशियन ऑफ द ईयर 2018 में तीन पुरस्‍कार जीते हैं। इन तीन पुरस्‍कारों में ग्‍लोबल टेक्निशियन ऑफ द ईयर 2018 “ओवरऑल विनर” का शीर्ष सम्‍मान, लैंड रोवर ग्‍लोबल टेक्निशियन 2018 और “टॉप स्‍कोरिंग मार्केट” शामिल हैं।ब्रिटेन आयोजित इस प्रतियोगिता में 26 देश शामिल थे। जगुआर रोवर के ग्‍लोबल रिटेलर नेटवर्क से लगभग 16000 सर्विस तकनीशियनों ने इन प्रतिष्ठित पुरस्‍कारों के लिए मुकाबला में हिस्‍सा लिया। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के कोच्चि रिटेलर मुथूट मोटर्स के सजीश कुमार कलूरपलाट को ग्‍लोबल टेक्निशियन ऑफ द ईयर 2018 “ओवरऑल विनर” जबकि जगुआर लैंड रोवर इंडिया के मुंबई रिटेलर नवनीत मोटर्स, मुंबई को “लैंड रोवर ग्‍लेबल टेक्निशियन ऑफ द ईयर 2018” घोषित किया गया। इसके अलावा, जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने टॉप स्‍कोरिंग मार्केट के लिए भी पुरस्‍कार जीता, कंपनी ने लगातार दूसरी बार यह सम्‍मान हासिल किया है।जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआइएल) के प्रेसिडेंट एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी के मुताबिक प्रतियोगिता में “बेस्‍ट ऑफ द बेस्‍ट” के साथ मुकाबला करने के लिए भारतीय परिचालन टीम की क्षमता और फिर उनका शीर्ष स्‍थान पर आना हमारे लिए गौरव की बात है। हम टीम के समर्पण और गंभीरता का जश्‍न मनाते हैं। इतने उच्‍च सम्‍मान भारत लेकर आए हैं। उच्‍चतम मानदंडों के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण भारत में जगुआर लैंड रोवर के प्रयासों की नींव रही है। यह सम्‍मान जगुआर ग्राहकों को सर्वोच्‍च गुणवत्‍ता की आफ्‍टर-सेल्‍स सेवा प्रदान करने के लिए जेएलआर की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Share On WhatsApp