छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग-कांग्रेस ने चौथी सूची जारी की, 17 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखिए सूची किसको मिली टिकट…
Posted Date : 28-Oct-2018 3:30:57 pm

बिग ब्रेकिंग-कांग्रेस ने चौथी सूची जारी की, 17 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखिए सूची किसको मिली टिकट…

रायपुर- छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 17 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. कांग्रेस ने चौथी सूची में रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, धरसींवा, कुरूद, धमतरी, बिलासपुर और वैशाली नगर की सीट पर उम्मीवारों का ऐलान नहीं किया हैं.

 
कांकेर: बाल-बाल बचे जवान, 4 टिफिन बम बरामद
Posted Date : 28-Oct-2018 3:28:11 pm

कांकेर: बाल-बाल बचे जवान, 4 टिफिन बम बरामद

कांकेर। नक्सलियों ने बीएसएफ सर्चिंग पार्टी को विस्फोट कर उड़ाने के लिए भुसकी गांव के पास 4 टिफिन बम बिजली टॉवर के पास लगा रखा था। बीएसएफ की सर्चिंग टीम पहुंचते बारी-बारी से दो बम को विस्फोट कर दिया।  जिसके बाद बीएसएफ की सर्चिंग पार्टी और बीडीएस टीम ने घटनास्थल पर दो और टिफिन बम मिला जिसे बीडीएस टीम विस्फोट कर दिया। इस दौरान किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है बीएसएफ और पुलिस के क्षेत्र सर्चिंग तेज कर दिए हैं।

कांकेर: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Posted Date : 28-Oct-2018 3:27:07 pm

कांकेर: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कांकेर. कांकेर में ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक -दूसरे से प्यार करने वाले प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। यह मामला दुर्गूकोंदल क्षेत्र के सिहारी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार ललित उइके पिता जगत उइके 20 वर्ष ग्राम पंचायत नेवारी का होना बताया जा रहा है। वहीं युवती रंजीता नाग 19 वर्ष भानुप्रतापपुर ब्लाक के धनगुंडरा गांव की थी, जो अपने किसी परिचित के यहां रह कर दुर्गूकोंदल में पढ़ाई कर रही थी। दोनो युवक युवती दुर्गूकोंदल हायरसेंकड़ी स्कूल के छात्र थे। बताया जाता है कि दोनो का पिछले तीन वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 20 अक्टूबर को युवक-युवती लडक़े के घर नेवारी में रहने लगे। जिसके बाद 22 अक्टूबर को युवती को उसके परिजनो ने जबरदस्ती अपने घर वापस ले गए। जिसके बाद 27 अक्टूबर को दोनो की एक पेड़ पर फांसी पर लटके हुए मिली। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनो युवक-युवती का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
 
29 अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ आएंगे, 18 विधानसभा क्षेत्रों के आम सभा कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित
Posted Date : 28-Oct-2018 3:19:33 pm

29 अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ आएंगे, 18 विधानसभा क्षेत्रों के आम सभा कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, रामकृपाल यादव व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा छत्तीसगढ़ प्रवास पर 29 अक्टूबर को आ रहे हैं। वे प्रथम चरण के 18 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों और आम सभा में सम्मिलित होंगे । केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर 29 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी अपने तय कार्यक्रम के तहत दोपहर 2.45 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और हेलीकाप्टर से राजनांदगांव जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होने रवाना होंगी। श्रीमती ईरानी दोपहर 3.15 बजे डोंगरगढ़, शाम 4.05 बजे डोंगरगांव और शाम 4.55 बजे राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करेंगी। केन्द्रीय मंत्री शाम 5.45 बजे रायपुर पहुंचेंगी और शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक 28 अक्टूबर को शाम 8 बजे राजधानी रायपुर पहुंचे। 29 अक्टूबर के एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के लिए सुबह 10 बजे हेलिकाप्टर से किरंदुल रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे किरंदुल विधासभा दंतेवाड़ा में आमसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री दोपहर 1 बजे किरंदुल से प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे मोहला मानपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.45 बजे मोहला मानपुर से प्रस्थान कर अंबागढ़ चौकी में दोपहर 3.10 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शाम 4.05 अंबागढ़ चौकी से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम 7.40 बजे दिल्ली रवाना होंगे।
केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9.30 बजे नागपुर से प्रस्थान कर हेलीकाप्टर से 10.15 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगी। जहां दोपहर 12 बजे आमसभा को संबोधित करेंगीं। दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर से नागपुर रवाना होंगी।

केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे सुबह दस बजे हेलीकाप्टर से कांकेर रवाना होंगे। सुबह 11 बजे कांकेर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे पखांजुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। भोजन उपरांत भानुप्रतापपुर रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे भानुप्रतापपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री शाम 5.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7.40 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.35 बजे रायपुर पहुंचेंगे। सुबह 8.45 बजे नारायणपुर के छोटे डोंगर के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। सुबह 9.15 बजे नारायणपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 11.10 बजे नारायणपुर से कोंटा प्रस्थान कर 11.30 बजे कोंटा में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.35 बजे कोंटा से बस्तर प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बस्तर (बकावंड) में आमसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे बस्तर से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे कोण्डागांव में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। कोंडागांव से शाम 4 बजे प्रस्थान कर शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

सीएम डॉ रमन सिंह ने नक्सली हमले में शहीद केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के चार जवानों को ट्वीट कर सादर श्रद्धांजलि दी
Posted Date : 27-Oct-2018 2:05:33 pm

सीएम डॉ रमन सिंह ने नक्सली हमले में शहीद केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के चार जवानों को ट्वीट कर सादर श्रद्धांजलि दी

 बीजापुर में नक्सलियों के कायराना हमले में शहीद हुए केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के चार जवानों को सादर श्रद्धांजलि, मेरी संवेदनाएँ शहीदों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। साथ ही मैं घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती
Posted Date : 27-Oct-2018 1:57:23 pm

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

रायपुर ,  कांग्रेस सीनियर लीडर मोतीलाल वोरा की तबीयत अचानक खराब हो गया है। कल देर रात ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी, जिसके बाद आज उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है। फिलहाल मोतीलाल वोरा को आईसीयू में रखा गया है। डाक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।