छत्तीसगढ़

नागरिक सुरक्षित एवं नियंत्रित चले तथा यातायात नियमों का पालन करें-कलेक्टर यशवंत कुमार
Posted Date : 05-Feb-2019 11:33:26 am

नागरिक सुरक्षित एवं नियंत्रित चले तथा यातायात नियमों का पालन करें-कलेक्टर यशवंत कुमार

कलेक्टर ने किया सडक़ सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ 
रायगढ़। कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज पुलिस सामुदायिक भवन में सडक़ सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक दिन में 77 हजार लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रायगढ़ पुलिस बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग का एक प्रमुख कार्य टै्रफिक पुलिसिंग है। जहां सडक़ों में जाम रोकने के लिए टै्रफिक पुलिस द्वारा विशेष कार्य किए जाते है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक सुरक्षित एवं नियंत्रित चले तथा बेल्ट लगाए एवं हेलमेट पहने। इन महत्वपूर्ण बातों की उपेक्षा करने के गंभीर परिणाम सामने आते है। 
कलेक्टर यशवंत कुमार ने कहा कि जितनी बीमारी से मृत्यु नहीं होती उतनी मृत्यु सडक़ दुर्घटना में हो जाती है। उन्होंने कहा कि तेज गति से गाड़ी न चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि टै्रफिक पुलिस जब टै्रफिक नियमों की सख्ती करें तो हमें इसे समझने की आवश्यकता है, क्योंकि यह नागरिकों के हित में है। उन्होंने कहा कि बे्रकर सांईटेफिक ढंग से बने होने चाहिए ताकि दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि शाम को जाम होते ही पुलिस के जवान, टै्रफिक पुलिस नियंत्रित करते है एवं दुर्घटना से बचाव करते है। उन्होंने इस जागरूकता अभियान के लिए पुलिस प्रशासन को बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने हेलमेट रैली को झण्डा दिखाकर रवाना किया। 
पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने कहा कि नागरिकों द्वारा गाड़ी ओव्हरटेक करने तथा शराब पीकर गाड़ी चलाने से अधिक दुर्घटनाएं होती है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का स्वयं पालन करें तथा मित्र एवं परिवारों को भी बताए। धीमे चले ओव्हरटेक न करें, लाईसेंस धारण करें तथा शराब पीकर गाड़ी न चलाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लगातार इस तरह के जागरूकता अभियान चलाते रहेंगे। बेहतर यातायात व्यवस्था रायगढ़ को देने का प्रयास करेंगे। 
नगर निगम के सभापति सलीम नियारिया ने कहा कि नगर निगम पुलिस प्रशासन एवं यातायात की टीम हफ्ते में एक दिन सडक़ के प्रमुख मार्गो में निकले तथा जाम से मुक्ति दिलाने का  कार्य करें। उन्होंने यातायात सप्ताह की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। सीएसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि केवल कुछ असावधानी के कारण लोगों की मृत्यु हो जाती है, यह उनके बच्चों एवं परिजनों के लिए दुखदायी होता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों से निवेदन किया कि स्वयं सुरक्षित रहे एवं परिवार को भी सुरक्षित रखें। इस अवसर पर डीएसपी राजकुमार मिंज ने प्रतिवेदन का वाचन किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रतिवर्ष 14500 सडक़ दुर्घटना होती है जिसमें से 4000 लोग मारे जाते है एवं 13000 लोग गंभीर रूप से घायल होते है। उन्होंने बताया कि देश में प्रतिवर्ष लगभग 5 लाख सडक़ दुर्घटना होती है। 

जिसमें 1 लाख 46 हजार से अधिक लोग मारे जाते है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है। 
इस अवसर पर अतिथियों ने सडक़ सुरक्षा निर्देशिका पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर टै्रफिक पुलिस से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी कलेक्टर ने किया। जिसमें टै्रफिक राडार गन विथ ऑटोमेटिक सिग्नल रिकार्डर के माध्यम से वाहनों की गति मापकर गति एवं वास्तविक चित्र प्रदान किया जाता है तथा चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों के चित्र भी प्रदर्शित किए गए थे। वहीं टै्रफिक से संबंधित राईडिंग टे्रनर, सिग्नल एवं अन्य सामग्री प्रदर्शनी में थी।  इस मौके पर आशीष गोयल, नरेश शर्मा सहित अन्य नागरिक तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने तथा कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल ने किया। 

दुर्घटना ग्रस्त महिला को तत्काल मिली युवा संकल्प निःशुल्क ऑटो एम्बुलेंस की सुविधा
Posted Date : 02-Feb-2019 12:59:59 pm

दुर्घटना ग्रस्त महिला को तत्काल मिली युवा संकल्प निःशुल्क ऑटो एम्बुलेंस की सुविधा

रायगढ़, 2 फरवरी 2019/1 जनवरी से संचालित युवा संकल्प निःशुल्क ऑटो-एम्बुलेंस लोगो के भलाई में नित नए कीर्तिमान हासिल कर रहा है। शहर वासियों को इस योजना का भरपूर लाभ मिल रहा है। तात्कालिक स्वास्थ्य सुविधा प्राप्ति के दरमियान शहर के गलियों में बड़े एम्बुलेंस को प्रवेश नही कराया जा सकता था इसलिए युवा संकल्प संस्थापक श्री कौशल गोस्वामी भारतीय ने 5 निःशुल्क ऑटो एम्बुलेंस को शहर के गलियों में रह रहे लोगो के लिए भेंट किया जिसे शहर वासियों ने काफी सराहा और प्रतिदिन इस सुविधा का लाभ कोई न कोई नागरिक लेता आ रहा है।
             आज सुबह 11.30 बजे शिवाजीनगर की एक महिला ममता दास (उम्र 45 वर्ष) जो की काम मे जाने के लिए जेल परिसर के पास सड़क पार कर रही थी जिसे जूटमिल के तरफ से एक शराबी अपने मोटरसाइकिल से नशे की हालत में तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उस महिला को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। जिसे युवा संकल्प सदस्य अमर सिंह राजपूत ने मौके पर ही देख लिया और उपाध्यक्ष सुजीत लहरे एवं युवा संकल्प निःशुल्क ऑटो एम्बुलेंस प्रभारी मो.अकबर खान, सदस्य राज चौहान और आर्यन को तत्काल मौके पर बुला कर महिला को मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला के एक पैर में काफी चोट लग गया था। इसी दरमियान युवा संकल्प संस्थापक कौशल गोस्वामी एवं सचिव बानु खूंटे मौके पर जूटमिल पुलिस के साथ पहुंच गए और बाइक चालक को जूटमिल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मेट्रो हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर ने युवा संकल्प निःशुल्क ऑटो एम्बुलेंस के कार्य की सराहना किया और कहा कि यह एक अकल्पनीय सामाजिक कार्य है।
छग राइट टू रिकाल गु्रप ने यौन शोषण के आरोपी सहायक श्रमायुक्त के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Posted Date : 02-Feb-2019 12:57:03 pm

छग राइट टू रिकाल गु्रप ने यौन शोषण के आरोपी सहायक श्रमायुक्त के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

0-शोएब काजी,जयपाल निराला और देवी प्रसाद निर्मलकर की गिरफ्तारी की मांग की 
रायपुर, 02 फरवरी ।  सहायक श्रमायुक्त शोएब काजी द्वारा श्रम कार्यालय कार्यरत महिला कर्मी के खिलाफ यौन शोषण के मामले को लेकर मौदहापारा पुलिस थाने में पीडि़ता द्वारा जुलाई 2017 में शिकायत की गई थी। उक्त प्रकरण में कार्यवाही के लिए मामले को मौदहापारा पुलिस ने विशाखा कमेटी को पत्र लिखकर कार्यस्थल पर यौन शोषण मामले की जांच बाबत् लिखा था। समिति के रिपोर्ट में सहायक श्रमायुक्त  शोएब काजी जयपाल निराला एवं देवी प्रसाद निर्मलकर को दोषी पाया गया एवं कार्यस्थल में यौन उत्पीडऩ रोकथाम अधिनियम के तहत कार्यवाही का आदेश थाना प्रभारी मौदहापारा को दिया गया था। आज दिनांक उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आज छत्तीसगढ़ राइट टू रिकाल गु्रप के कार्यकर्ताओं ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर उक्त आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस अधीक्षक रायपुर को देने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में दयाल सिंह ठाकुर, तरूण डड़सेना, संतोष कुमार सिंह, दिलेन्द्र कुमार, काशीनाथ प्रसाद, साहिबो बाग, रामेश्वर उपाध्याय, प्रकाश ठाकुर, सुनील अग्निहोत्री एवं  देवेन्द्र कुमार वर्मा शामिल थे। ग्रुप के पदाधिकारी दयाल सिंह ने बताया कि उक्त मामले में पीडि़ता को इन्साफ दिलाने के लिए 31 जनवरी को मुख्यमंत्री छग शासन श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं श्रमायुक्त रायपुर को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। 

महिला को छेडऩे वाले प्रधान पाठक को आदालत ने दी डेढ़ साल की सजा
Posted Date : 02-Feb-2019 12:49:58 pm

महिला को छेडऩे वाले प्रधान पाठक को आदालत ने दी डेढ़ साल की सजा

रायगढ़, 02 फरवरी । एट्रोसिटीज एक्ट के एक मामले में विशेष न्यायाधीश विजय कुमार होता ने जबगा के प्रधान पाठक को डेढ़ साल सश्रम कारावास व तीन  हजार के अर्थदंड से दंडित किया आरोपी कृष्ण कन्हैया झारिया ने 26 जनवरी 16 को स्कूल के पीछे रसोई घर में आगन बाड़ी साहयिका को पकड़ लिया और झुमा झटकी करने लगा पीडि़ता किसी तरह अपने को छुडा़ कर बाहर भागी जिसे बालमती ने देखा घटना की रिपोर्ट होने पर पुलिस ने विवेचना की ओर आरोपी के खिलाफ भा.द.वि.की धारा 354व 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया चालान न्यायालय में पेश होने पर विचारण किया गया जिसमें दोष सिध्द पाया गया और अभियुक्त को 354 के तहत एक साल की सजा व दो हजार का जुर्माना  व एस्ट्रोसिटी एक्ट में 6 माह की सश्रम कारावास व एक हजार का अर्थदंड की सजा सुनाई अर्थदंड की आदायगी में  व्यतिक्रम किये जाने पर दो व एक माह की अतिरिक्त सजा अभियुक्त को भोगनी पड़ेगी राशि अदा किये जाने पर पीडिता को क्षतिपूर्ति के रुप में दो हजार रुपये दिये जाने का आदेश दिया गया मामले में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक ए.के.श्रीवास्तव ने पैरवी की।

मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, दिव्यांगजनों के लिए रैम्प आदि सुविधाएं सुनिश्चित हों : अपर कलेक्टर
Posted Date : 02-Feb-2019 12:44:50 pm

मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, दिव्यांगजनों के लिए रैम्प आदि सुविधाएं सुनिश्चित हों : अपर कलेक्टर

कोरबा 2 फरवरी । अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका महोबिया ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आगामी लोकसभा निर्वाचन के संबंध में सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों को उनके चिन्हांकित मतदान केंद्रों का स्थल निरीक्षण करके भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का अवलोकन करके उन केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, मोबाइल नेटवर्किंग, दिव्यांगजनों के लिए रैंप आदि बुनियादी सुविधाएं शत प्रतिशत सुनिश्चित करा लें। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को चार फरवरी तक निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए मतदान केंद्रों पर पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया कराने के लिए इंतजाम सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव हेतु कुछ नये मतदान केंद्र बनाया गया है तथा नये सेक्टर अधिकारी भी नियुक्त किये गये है। नये नियुक्त सेक्टर अधिकारी गंभीरता से मतदान केंद्रो का निरीक्षण करने के साथ संबंधित बीएलओ  के संपर्क में जानकारी तैयार करें।
अपर कलेक्टर श्रीमती महोबिया ने अधिकारियों को मतदान केंद्रों के पहुंच मार्ग (रास्ता) का भी निरीक्षण करने के लिए कहा है ताकि मतदान दल आसानी से उन केंद्रों तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि स्थल निरीक्षण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मतदान दलों के लिए आने जाने वाले पहुंच मार्ग सुविधाजनक है कि नहीं, यदि नहीं है तो स्थल निरीक्षण के दौरान संबंधित ग्राम के लिए वैकल्पिक मार्ग की जानकारी तत्काल अवगत कराने के लिए कहा है ताकि इसका समाधान किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की भी जानकारी देने के निर्देश दिए ताकि उन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराया जा सके। 

ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस का नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन मे प्रायोगिक ठहराव में विस्तार
Posted Date : 02-Feb-2019 12:42:45 pm

ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस का नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन मे प्रायोगिक ठहराव में विस्तार

रायपुर, 02 फरवरी । रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुर्ला-हावड़ा के मध्य चलने वाली 12101/12102 कुर्ला-हावड़ा-कुर्ला, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में दिया था जिसका विस्तार कर 02 अगस्त, 2019 तक किया गया है। 
राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में यह ठहराव दिनांक 02 अगस्त, 2019 तक हावडा से रवाना होने वाली 12102 हावडा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस एवं दिनांक 02 अगस्त, 2019 तक कुर्ला से रवाना होने वाली 12101 कुर्ला-हावडा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस का दिया जा रहा है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा है। 
राजनांदगांव एवं राजनांदगांव से पहले एवं बाद के स्टेशनो में गाड़ी की ठहराव की समय-सारणी इस प्रकार है:-
12101 कुर्ला-हावड़ा, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस स्टेशन 12102 हावड़ा-कुर्ला, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस
पहुंच            छूट               पहुंच                                                          छूट
11.40          11.42          गोंदिया 14.13                                             14.15
13.04          13.06          राजनांदगांव (नया ठहराव) 12.41                12.43
13.38          13.43           दुर्ग 12.15                                                 12.20