छत्तीसगढ़

अमित शाह ने वीडियो कान्फ्रेसिंग से कौशिक से की चर्चा
Posted Date : 08-Feb-2019 11:23:52 am

अमित शाह ने वीडियो कान्फ्रेसिंग से कौशिक से की चर्चा

रायपुर, 08 फरवरी । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक से वीडियो क्रान्फेंसिंग के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान केन्द्रीय संगठन द्वारा निर्धारित सांगठनिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। निर्धारित कार्यक्रमों के मुताबिक कमल ज्योति कार्यक्रम, मेरा घर भाजपा का घर, बुद्धिजीवी सम्मेलन, समर्पण दिवस, लाभार्थी सम्मेलन, मोटर बाईक रैली का आयोजिन किया जायेगा। 
इस मौके पर विधानसभा पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,  प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने, छगन मूदड़ा, संजय श्रीवास्तव, विजय शर्मा, नवीन मारकंडे, दीपक म्हस्के व सरला कोसरिया, निर्मल सिन्हा, लोकेश कावडिय़ा, संजूनारायण सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे

बकरी चोरी कर भाग रहे थे आरोपी, ग्रामीणों ने पकड़ा
Posted Date : 07-Feb-2019 10:24:00 am

बकरी चोरी कर भाग रहे थे आरोपी, ग्रामीणों ने पकड़ा

(जशपुर, 07 फरवरी । जिले के कांसाबेल बगीचा रोड़ के सरइपानी में ग्रामीणों ने दो लोगों को बकरी चोरी के आरोप में पकड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि काफी समय से ये आरोपी ग्रामीण इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिसे पकडऩे में ग्रामीणों ने सफलता पाई है. बताया जा रहा है की इन आरोपियों को ग्रामीणों ने चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. ये आरोपी आज सुबह 10 बजे मोटर सायकल से बकरी चोरी करके भाग रहे थे. जिसे एक ग्रामीण ने देखा और आसपास के लोगों को चिल्लाकर इन चोरो को पकड़ लिया ग्रामीणों ने आरोपियों को बगीचा पुलिस को सौंप दिया है. कहा जा रहा है की इन चोरो ने पुलिस के भी नाक में दम करके ररखा था इन पकड़े गए चोरी के आरोपियों से कई बड़े चोरी के राज उजागर हो सकते हैं. साथ ही कई चोर गिरोह के पर्दाफाश की संभावना भी जताई जा रही है. ग्रामीण बोल रहे हैं कि पकड़े गए आरोपियो का रिकार्ड अपराधिक रूप में रहा है इन पर कई केस दर्ज हैं।

विधायक शैलेश पांडेय ने किया सरकंडा क्षेत्र का दौरा, समस्याओ को देख अधिकारियो पर भडक़े
Posted Date : 07-Feb-2019 10:22:16 am

विधायक शैलेश पांडेय ने किया सरकंडा क्षेत्र का दौरा, समस्याओ को देख अधिकारियो पर भडक़े

बिलासपुर , 07 फरवरी । नगर विधायक शैलेश पाण्डेय आज सरकंडा बंधवापारा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याएं देखी और जल्दी व्यवस्था दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए लोगों ने अव्यवस्था की बात कही की जिसे श्री पांडे ने जल्द ही ठीक कराने का आश्वासन दिया  ।     
नगर विधायक शैलेश पांडेय आज सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा पहुंचे  यहां उन्होंने  क्षेत्र के लोगों से चर्चा की  बजाती नालियों और पानी  की  समस्या को देखकर शैलेश पांडे काफ ़ी नाराज हुए । उन्होंने क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे से फोन पर बातचीत की।
मौके पर जोन कमिश्नर राजकुमार मिश्रा को तलब किया और तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। इस दौरान बंधवा पारा क्षेत्र के लोगों ने सफाई, पेयजल, जलभराव, शौचालय, अटल आवास, अन्य समस्याओं से शैलेश पांडे को बताया। जनसंवाद कार्यक्रम के बाद शैलेश पांडे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में किसी वार्ड में कोई भी काम नहीं हुए हैं इसके कारण जनता परेशान हैं अब सभी वार्डों की समस्या को सूचीबद्ध कर के समस्याओं का निराकरण किया जाएगा इसके लिए एक समिति गठित की गई है जो वार्ड के समस्याओं को सूचीबद्ध कर उसे निराकरण का काम करेगी इस संबंध में नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे से चर्चा की गई है जल्द ही लोगों की समस्या दूर हो जाएंगी।

सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा विजन को साकार करने सेमीनार आयोजित
Posted Date : 07-Feb-2019 10:19:48 am

सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा विजन को साकार करने सेमीनार आयोजित

कोरबा 7 फरवरी। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा इंदिरा स्टेडियम स्थित ऑडीटोरियम में मिशन-रोड सेफ्टी सडक़ सुरक्षा दीप के रूप में सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा विजन को साकार करने सेमीनार का आयोजन किया गया। विश्व एवं भारत में दुर्घटना मृत्यु तथा छत्तीसगढ़ व कोरबा जिला के दुर्घटनाओं में होने वाले मृत्यु के संबंध में जानकारी दी गयी। दुर्घटना सेे होने वाले मृत्यु में किस तरह से कमी लाया जा सकता है, इस हेतु कौन-कौन सहयोग कर सकते हैं, के संबंध में विस्तृत जानकारी गई।
 श्री मीणा ने बताया कि भारत में लगभग डेढ़ लाख लोगों की दुर्घटना में मृत्यु होती है तथा छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 तक लगभग 4,000 लोग एवं वर्ष 2018 में लगभग 4,500 व्यक्तियों की सडक़ दुर्घटना में मृत्यु हुई है। इसी प्रकार कोरबा जिला में वर्ष 2017 में 243 एवं वर्ष 2018 में 187 व्यक्तियों की सडक़ दुर्घटना से मृत्यु हुई है। इस संबंध में डॉ. पीएस सिसोदिया मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दुर्घटनाओं के कारण हो रही मृत्यु पर रोकथाम हेतु दुर्घटना हो जाने पर घायल को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाये जाने व विलंब होने से आहत की जान चली जाती है, इस संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्यत: जयप्रकाश बढ़ई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गौरव साहू जिला परिवहन अधिकारी, संजय गुप्ता प्राचार्य एण्डस स्कूल दीपका, संजय साहू रक्षित निरीक्षक, एसएस पटेल थाना प्रभारी यातायात, आरपी शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली, पीके सिंह थाना प्रभारी बालको, भुनेश्वर कश्यप सूबेदार रक्षित केंद्र, थाना के चौकी स्टॉफ एवं 250 स्कूली शिक्षक, स्काउट-गाईड, एनसीसी कैडेट के लगभग 300 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। शिक्षकों एवं स्काउड गाईडों को अपने सहपाठियों व स्कूलों में यातायात जागरूकता के संबंध में जानकारी दिये जाने प्रोत्साहित किया गया।

8 निरीक्षक, 7 एसआई, 7 एएसआई का तबादला
Posted Date : 07-Feb-2019 10:19:22 am

8 निरीक्षक, 7 एसआई, 7 एएसआई का तबादला

० रघुनंदन दर्री, दुर्गेश कोतवाली थाना के प्रभारी
कोरबा 7 फरवरी। जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने जिला पुलिस बल में पदस्थ 23 अधिकारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला कर नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। संबंधितों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। 
जारी सूची के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रघुनंदन प्रसाद शर्मा को दर्री थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है तो उनके स्थान पर उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश शर्मा कोतवाली संभालेंगे। इसी तरह निरीक्षक हरीश चंद्र टांडेकर रक्षित केंद्र से थाना उरगा, निरीक्षक रमेश कुमार पांडेय कटघोरा से अजाक,  दुर्गेश रावटे श्यांग से कटघोरा, केदारनाथ तिवारी बांगो से रक्षित केंद्र, सुनील कुमार कुर्रे लेमरू से करतला, रामलाल मरावी थाना करतला से थाना लेमरू पदस्थ किये गये हैं। सुबेदार भुवनेश्वर कश्यम रक्षित केंद्र सुबेदार कार्य के साथ-साथ थाना यातायात भी संभालेंगे। दर्री में पदस्थ उपनिरीक्षक अनिल अग्रवाल व सीएसईबी सहायता केंद्र प्रभारी नवीन कुमार बोरकर रक्षित केंद्र भेजे गये हैं। केशर पराग बंजारा रामपुर से थाना बांकीमोंगरा, अशोक कुमार शर्मा रक्षित केंद्र से रामपुर चौकी, करमू साय पैकरा हरदीबाजार से दीपका, आनंद साहू रक्षित केंद्र से चौकी हरदीबाजार पदस्थ किये गये हैं। सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव कोतवाली से सीएसईबी चौकी, मेलाराम कठौतिया कुसमुण्डा से कोरबी, माधव प्रसाद तिवारी रक्षित केंद्र से रामपुर, दिलाराम मनहर थाना यातायात से रक्षित केंद्र, रहस लाल डहरिया हरदीबाजार से रक्षित केंद्र, पुरूषोत्तम उइके रक्षित केंद्र से हरदीबाजार व आजू राम गोड़ से हरदीबाजार से रक्षित केंद्र भेजे गये हैं।

कलेक्टर की सफलता उसके अधिकारी-कर्मचारियों से : मो. हक
Posted Date : 07-Feb-2019 10:18:35 am

कलेक्टर की सफलता उसके अधिकारी-कर्मचारियों से : मो. हक

० कलेक्टोरेट परिवार ने दी भावभीनी विदाई
कोरबा 7 फरवरी। जिले के निवर्तमान कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक ने जिले में अपनी पदस्थापना के दौरान शासकीय कर्तव्यों के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रेय दिया है। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मो. कैसर अब्दुल हक को उनके शासकीय रूप से स्थानांतरण पर कलेक्टोरेट परिवार के सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। 
इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कलेक्टर अकेला ही सब कुछ नहीं कर सकता। कलेक्टर अपने अधिकारी और कर्मचारियों के साथ एक संस्था के रूप में संयुक्त प्रयास कर ही जनहित के कार्यों को सफफलतापूर्वक पूरा कर सकता है। एक प्रशासक के रूप में कोरबा जिले में उनकी नियुक्ति उनके सेवाकाल में अविस्मरणीय रहेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को शासकीय कार्यों के निर्वहन में मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विधानसभा निर्वाचन के समय सभी जिला अधिकारियों और कर्मचारियों की सकारात्मक भूमिका और कठिन परिश्रम की भी सराहना की। मो. हक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।
विदाई समारोह में अपर कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने कलेक्टर मो. हक को सरल और मृदुभाषी प्रशासक बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में शासकीय कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने की एक नई विधा का ज्ञान हुआ है। अपने महाततों पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कठिन से कठिन काम को भी पूरी निष्ठा से निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की सीख उन्हें कलेक्टर मो.हक से ही मिली है। सभी डिप्टी कलेक्टरों और जिला अधिकारियों ने भी मो.हक को हमेशा शांत रहकर कठिन से कठिन परिस्थितियों में आसान राह निकालने वाला प्रशासक कहा।