छत्तीसगढ़

वन विभाग को गश्ती की फिक्र, हाथियों से राहत पर नहीं
Posted Date : 06-Apr-2019 12:42:46 pm

वन विभाग को गश्ती की फिक्र, हाथियों से राहत पर नहीं

> गश्ती के लिए मिले एक एलीफेंड टे्रकिंग वाहन  > हाथी रोज धमक रहे गांवों में, दहशत कायम
महासमुंद। हाथी प्रभावित इलाकों में हाथियों से राहत दिलाने के बजाय गश्ती के लिए वन विभाग ज्यादा फिक्रमंद है। इसके लिए एक महीने पहले महासमुंद वनमंडल को दो एलीफेंड ट्रेकिंग वाहन मिले हैं। इधर, इन दो महीनों में हाथियों ने गांवों में तबाही मचा रखा है। राहत दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। गस्त दल केवल वाहनों में पक्के मार्ग पर घूमकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इस गस्त दल से अभी तक ग्रामीणों को राहत नहीं मिली है। 
हाल यह है कि किसानों का उत्पाती हाथियों से आमना-सामना रोज हो रहा है। हाथी दल के साथ किसानों की फसलों को रोज नुकसान पहुंचा रहे हैं। गांवों में हाथियों की मौजूदगी ने किसानों की नींद उड़ा दी है। कुकराडीह बंजर से हाथी निकलते हैं और खेतों में फसलों को रौंदकर फिर कुकराडीह बंजर लौट जाते हैं। यह सिलसिला पिछले एक महीने से चल रहा है। पिछले ढाई साल से सिरपुर क्षेत्र के गांवों में जंगली हाथियों का आना-जाना जारी है। अभी भी समोदा महानदी के पास हाथियों का समूह डटा है।   जानकारी के मुताबिक दो महीने से एलीफेंड ट्रेकिंग वाहन में बचाव दल गश्त कर रहा है। दो पालियों में तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

हाथियों के आने का लोकेशन मिलने पर कर्मचारी एलीफेंड ट्रेकिंग वाहन में पहुंच जाते हैं। यह वाहन आधुनिक उपकरणों से लैस है। सर्च लाइट के अलावा इसमें जनरेटर भी लगा हुआ है, लेकिन हाथी प्रभावित इलाकों में गश्ती पर जोर के साथ किसानों को उत्पाती हाथियों से मुक्ति भी दिलाना जरूरी था, क्योंकि हाथी हर दूसरे रोज किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। आर्थिक क्षति पहुंच रही है और मुआवजा प्रकरण भी समय पर नहीं बन रहा है। ऐसे में किसानों का मानना है कि किसानों को हाथियों से मुक्ति कैसे मिलेगी, इस पर विचार किया जाना चाहिए। हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा का कहना है कि गस्त दल के पास जंगल हाथी से बचाव के लिए कुछ नहीं है। ये दल केवल पक्के मार्ग में ही घूम रहा है। जबकि हाथी खेतों व जंगलों में विचरण कर रहे हैं। गस्त दल का एक भी कर्मचारी हाथियों को खदेडऩे खेतों में नहीं घूसता है। इन्हें हाथियों के लोकेशन की भी जानकारी नहीं होती है। 
कुकराडीह में डटे १७ हाथी
कुकराडीह बंजर हाथियों के लिए स्थाई अड्डा बन गया है। अभी १७ हाथियों का समूह यहां मौजूद है। यहीं से निकलते हैं और फसलों को चौपट कर फिर यहीं लौट आते हैं। कर्नाटक से कुमकी हाथियों को लाकर पासिद कैंप में रखा गया था। सालभर यहां रखने के बाद सरगुजा भेज दिया गया। एक ही बार कुमकी हाथियों का ऑपरेशन चला, वो सिर्फ दो घंटे के लिए। अब जंगली हाथी फिर से गांवों की तरफ आ गए हैं। रबी और सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान सबकुछ देखकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। 
ड्रोन कैमरे से भी रखी जाएगी नजर  
वन विभाग इन हाथियों पर नजर रखने के लिए अब ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करेगा। हालांकि, इसके लिए विभाग ने अभी ड्रोन कैमरा नहीं खरीदा है। आने वाले दिनों में इसी के सहारे हाथियों पर नजर रखी जाएगी। ज्ञात हो कि वन विभाग ने जंगली हाथियों के दल के एक हाथी के गले में रेडियोकॉलर पहनाया है। इसकी सहायता से भी वन विभाग हाथियों पर नजर रख रहा है। 
गर्मी से बचने जलक्रीड़ा
समोदा महानदी में हाथियों का दल पहुंचने क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। वनमंडलाधिकारी आलोक तिवारी ने बताया कि सुबह से हाथियों का दल समोदा महानदी में है। क्षेत्रवासियों को जंगली हाथियों से दूर रहने की हिदायत भी दी जा रही है। महानदी में आए जंगली हाथियों को देखने पूरा गांव पहुंच गया है। 

हाथी प्रभावित क्षेत्र में रात को गस्त करने के लिए विभाग को एक एलीफेंट ट्रेकिंग वाहन मिला है। इससे कर्मचारी क्षेत्र में गस्त करते हैं। वहीं ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। हालांकि अभी कैमरे की सप्लाई नहीं हुई है। अभी हाथियों का दल समोदा महानदी में है। 
आलोक तिवारी, डीएफओ महासमुंद

पीएम आज बालोद दौरे पर : सीएम ने ट्वीट करके पूछे तीन सवाल
Posted Date : 06-Apr-2019 12:41:51 pm

पीएम आज बालोद दौरे पर : सीएम ने ट्वीट करके पूछे तीन सवाल

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज बालोद दौरे पर मुख्यंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट के माध्यम से श्री मोदी से तीन सवाल पूछे हैं, इससे एक बार फिर से प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में सबसे पहले लिखा है-ककबीर का जीवन-दर्शन मुझे बहुत आकर्षित करता है। उनकी बेबाकी और साफगोई अद्वितीय है। कबीर का यह गीत मुझे बहुत प्रिय है। 
वहीं उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है-आइए...आइए, स्वागत है आपका। छत्तीसगढ़ में जहां-जहां आपके चरण पड़े, वहां-वहां कमल का फूल मुरझा गया। खैर,  कुशासन के प्रतीक बन चुके रमन सिंह तो पिछले कई सालाों से विकास के मुद्दे पर बहस करकने से भाग रहे हैं। तो आप ही खुले मंच पर 60 महीने बनाम 60 दिन पर बहस करने की चुनौती स्वीकार करें। 
श्री बघेल ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा है-हमने छत्तीसगढ़ की जनता से 36 वादे किए थे। जिसमें से हमने 18 वादों को महज 60 दिन में ही पूरा कर दिया। मैं किसी भी मंच पर जनता के बीच आपके जुमला पत्र-2014 और हमाने जन घोषणा पत्र एवं जन आवास पर बहस करने को तैयार हूं। 

 

 फेमिना मिस इंडिया के लिए चयनित हुई छत्तीसगढ़ की 3 युवतियां
Posted Date : 06-Apr-2019 12:41:25 pm

फेमिना मिस इंडिया के लिए चयनित हुई छत्तीसगढ़ की 3 युवतियां

अनिशा शर्मा, फरहत फिरोजा एवं शिवानी जाधव का हुआ चयन
रायपुर । ग्लैमर और फैशन उद्योग में प्रतीक बन चुकी, युवा प्रतिभाशाली महिलाओं का जीवन बदलने की विरासत के साथ, एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019, को-पावर्ड बाय सेफोरा और रजनीगंधा पल्र्स, अपनी परंपरा को जारी रखने का वादा करता है, जो पूरे मनोयोग से नई पीढ़ी की ऐसी महिलाओं, जो भविष्य में देश का नेतृत्व और प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखती हैं, को सहयोग देने का लक्ष्य लेकर चलता है।  
अम्बुजा सिटी सेंटर मॉल, रायपुर में एफबीबी/बिग बाज़ार स्टोर में आयोजित किए गए छत्तीसगढ़ ऑडिशन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।  ऑडिशन मेें जज के रूप में स्पंदना पल्ली: एफबीबी कलर्स फ़े मिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2018, साहिल मग्गू प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर और रायपुर के एक उद्यमी ने जज किया। 
छत्तीसगढ़ की टॉप 3 विजेताओं का विवरण इस प्रकार है:- अनिशा शर्मा नागपुर महाराष्ट्र से जो 23 वर्ष की है। फरहत फिरोजा बिलासपुर छत्तीसगढ़ 23 साल एवं शिवानी जाधव 23 साल राजधानी रायपुर की रहने वाली। 
छत्तीसगढ़ की टॉप 3 लड़कियां 23 अप्रैल को द वेस्टइन, कोलकाता में आयोजित होने वाले ईस्ट ज़ोनल क्राउनिंग समारोह में जाएंगी, जो हॉस्पिटैलिटी और वेन्यू पार्टनर के रूप में शामिल हुआ है।
ईस्ट ज़ोन के सभी 5 राज्यों में से सबसे योग्य उम्मीदवार यानी मिस इंडिया छत्तीसगढ़, मिस इंडिया बिहार, मिस इंडिया पश्चिम बंगाल, मिस इंडिया उड़ीसा, मिस इंडिया झारखंड, के साथ ही असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम की राज्य विजेता 15 जून 2019 को मुंबई में होने जा रहे ग्रैंड फिनाले में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
पश्चिम क्षेत्र के लिए कार्यवाही की जिम्मेदारी लेने के लिए, नेहा धूपिया इन लड़कियों का मार्गदर्शन करेंगी। उन्होंने उत्साह से कहा, च्च्मैंने मिस इंडिया के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी और तब से इस प्रतियोगिता के साथ कभी न खत्म होने वाला रिश्ता रहा है। हर साल मैं मिस इंडिया जीतने और प्रतिष्ठित मिस वल्र्ड में भारत को गौरवान्वित करने के सपने के साथ बहुत सारी महत्वाकांक्षी और उत्साही लड़कियों को देखती हूं। मैं इस वर्ष मानुषी की उत्तराधिकारी के लिए तत्पर हूं। 
नया प्रारूप आपको केवल तभी ऑडिशन देने की अनुमति देगा, जब आप ऑडिशन राज्यों से संबंधित हों जैसा कि उपरोक्त बताया गया है, उसी के सत्यापन के लिए एक वैध दस्तावेज की जरूरी होगी। राज्य के ऑडिशन के मानदंड, जैसा कि नीचे दिए गए हैं:  जन्म का राज्य: राज्य का उल्लेख जन्म प्रमाणपत्र पर होना चाहिए, मौजूदा राज्य: वह राज्य जहां वह वर्तमान में पढ़ रही है या कार्यरत है या वहां की निवासी है। मूल राज्य: वह राज्य जहाँ उसके माता-पिता दोनों में से कम से कम एक का निवास / अध्ययन / रोजगार या जन्म हुआ हो। ओसीआई कार्डधारी भी रनर-अप पोजिशन के लिए भाग ले सकती हैं। 
एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 के फाइनलिस्ट जून में ग्रैंड फिनाले से पहले फैशन इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों से कठोर प्रशिक्षण और सौंदर्य सेशन से गुजरेंगे, जो कलर्स पर प्रसारित होगा। रविवार, 30 जून को कलर्स पर दोपहर 1 बजे और शाम 5 बजे और एमटीवी पर शाम 5 बजे को एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 के ग्रैंड फिनाले का प्रसारण देखें।

 

चौकी प्रभारी परिहार ने की सराहनीय पहल, मेंटल हॉस्पिटल से लाकर मां बच्चों से मिलाया
Posted Date : 06-Apr-2019 12:34:56 pm

चौकी प्रभारी परिहार ने की सराहनीय पहल, मेंटल हॉस्पिटल से लाकर मां बच्चों से मिलाया

न्याय साक्षी/रायगढ़। लगभग 1 वर्ष पहले अपने बच्चों और घर से बिछड़ी हुई माँ, चौकी प्रभारी एसबी परिहार की सराहनीय पहल से अपने घर लौट आई है। ऐसे में माँ को पाकर ना सिर्फ परिवार वरन पूरा घर-आंगन खुशियों से चहक रहा है। उल्लेखनीय है कि ग्राम अंजोरीपाली के वार्ड नंबर 6 में हनुमान चौक के पास रहने वाली करंज कुंअर की मानसिक स्थिति सामान्य ना होने के कारण वे लगभग 1 वर्ष पहले घर से कहीं चली गई थीं, जिसकी सूचना परिजनों ने चौकी में दर्ज की। वहीं चंद दिनों पहले पूर्व सरपंच ग्रामपटेल मनीराम राठिया ने परिजनों को कोलकाता के मेंटल हॉस्पिटल से फोन आया, जिसमें करंज कुंवर के सुरक्षित होने की बातें कही गयी। राठिया ने परिजनों की माली हालत का हवाला भी दिया। 

 

जंगल मे लगी आग को बुझाते दौरान समिति सदस्य सर्पदंश का शिकार
Posted Date : 06-Apr-2019 12:34:20 pm

जंगल मे लगी आग को बुझाते दौरान समिति सदस्य सर्पदंश का शिकार

परिसर रक्षक के पैर की उंगली के पास टूटी हड्डी
न्याय साक्षी/रायगढ़। धरमजयगढ़ वनमंडल में दावानल की घटनाएं हो रही है, लेकिन आग पर काबू पाने के लिए विभागीय कर्मचारी व समिति सदस्य अपनी जान की बाजी तक लगा कर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि जंगल को बचाया जा सके। यही कारण है कि कापू रेंज में आग बुझाते दौरान एक समिति सदस्य सदस्य सर्पदंश का शिकार हो गया। वहीं एक परिसर रक्षक के पैर की उंगली के पास की हड्डी टूट गई। फिलहाल दोनो की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कापू रेंज के मिरीगुडा बीट में पूरा क्षेत्र पहाड़ी है। यहां आग बुझाने में विभागीय कर्मचारी व समिति सदस्यों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को यहां जंगल मे आग लग गई। तब रात में आग  बुझा कर वापसी के दौरान एक समिति सदस्य सर्पदंश का शिकार हो गया। जिसका जहर गाँव आने तक काफी फैल चुका था। इसके बाद तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत में अब सुधार है। वहीं 
बीती रात भी जंगल मे आग लगने के बाद जब उसे बुझा कर वनकर्मी वापस लौट रहे रहे तो परिसर रक्षक मिरीगुडा का गिरने के कारण उसके बाएं पैर में दर्द शुरू हो गया और जब उसने इलाज के लिए डॉक्टर को अपना पैर दिखाया तो एक्सरे के बाद डॉक्टर ने उसके पैर की उंगली के पास की हड्डी टूटी हुई बताया। हालांकि वर्तमान में उनकी हालत में सुधार है।

 

एसडीएम भागवत जायसवाल ने शकरबोगा की महिला सरपंच को किया निलंबित
Posted Date : 06-Apr-2019 12:33:47 pm

एसडीएम भागवत जायसवाल ने शकरबोगा की महिला सरपंच को किया निलंबित

प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी का मामला
न्याय साक्षी/रायगढ़। एसडीएम भागवत जायसवाल ने शकरबोगा की महिला सरपंच को प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। सरपंच के खिलाफ छाया सिदार निवासी सालहेओना सहित अन्य लोगों ने इस बात की शिकायत की थी कि सरपंच रामबाई शिदार की ओर से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पीएम आवास में गड़बड़ी की गई है । यह मामला रायगढ़ एसडीएम कोर्ट में पहुंचा जहां एसडीएम भागवत जायसवाल ने प्रथम दृष्टया मामला गड़बड़ी का पाए जाने पर शकरबोगा की सरपंच राम बाई सिदार को पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 39 के तहत निलंबित कर दिया है।