न्याय साक्षी/रायगढ़। अनुविभागीय दण्डाधिकारी रायगढ़ ने 30 अक्टूबर 2020 को ईद-ए-मिलाद पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जिसमें थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ क्षेेत्रान्तर्गत तहसीलदार/कार्यपालन दण्डाधिकारी रायगढ़ सीमा पुष्पा पात्रे (मोबा.नं.8319386575), थाना जूटमिल चौकी, रायगढ़ क्षेत्रान्तर्गत नायब तहसीलदार/ कार्यपालन दण्डाधिकारी रायगढ़ विक्रांत सिंह राठौर (मोबा.नं.9131580227)तथा थाना चक्रधर नगर रायगढ़ क्षेत्रान्तर्गत नायब तहसीलदार /कार्यपालन दण्डाधिकारी रायगढ़ रूचिका अग्रवाल (मोबा.नं.8103610112)की ड्यूटी लगाई गई है।
न्याय साक्षी/रायगढ़। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव आयोजित नहीं किया जायेगा। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री निवास में केवल राज्य अलंकरण समारोह का वर्चुअल आयोजन किया जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समस्त शासकीय विभाग प्रमुखों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2020 की रात्रि में सभी शासकीय भवनों पर रोशनी करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यवस्था पर होने वाले व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।
न्याय साक्षी/रायगढ़। एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी)अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कयाघाट ए वार्ड क्रमांक 29 तथा मालधक्का वार्ड क्रमांक 18 में 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले सहायिकाओं से कार्यकर्ता पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र नवापारा गांधी नगर ए वार्ड क्रमांक 4, आंगनबाड़ी केन्द्र पुलिस चौकी ए वार्ड क्रमांक 35, छातामुड़ानाका वार्ड क्रमांक 36, कैलाशनगर वार्ड क्रमांक 3 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिये एवं आंगनबाड़ी केन्द्र गंगाराम नगर ए वार्ड क्रमांक 7, मालधक्का वार्ड क्रमांक 18 में सहायिका पद के लिए विगत 22 अक्टूबर 2020 को आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था।
आवेदिकाओं से प्राप्त आवेदन पत्र का मूल्यांकन समिति के द्वारा जांच उपरांत अनंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार कर एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी) कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिकाओं को कोई आपत्ति हो तो 7 नवम्बर 2020 सायं 5.30 बजे तक लिखित में दावा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी) कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जायेगा।
न्याय साक्षी/रायगढ़। सीईओ जिला पंचायत ऋचा प्रकाश चौधरी ने जनपद पंचायत पुसौर ग्राम पंचायत सिहा के पंचायत सचिव खगेश्वर सिदार को बिना अवकाश स्वीकृति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहने, अवकाश समाप्ति पश्चात भी कार्य पर उपस्थित नहीं होने, गोधन न्याय योजनान्तर्गत कार्य में लापरवाही बरतने, उच्चाधिकारियों के आदेशों का अवहेलना तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में पंचायत सचिव सिदार को कार्यालय जनपद पंचायत पुसौर में अटैच किया गया है तथा निलंबन अवधि में उसे नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
न्याय साक्षी/रायगढ़। कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भीम सिंह ने जिला खनिज संस्थान न्यास के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगढ़ हेतु एक एम्बुलेंस वाहन क्रय हेतु 22 लाख 92 हजार 85 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने इस कार्य की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ को सौंपा है।
न्याय साक्षी/रायगढ़। कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भीम सिंह ने जिला खनिज संस्थान न्यास के तहत रायगढ़ शहर (नगर निगम क्षेत्र)में सी.सी.टी.व्ही.कैमरा क्रय एवं स्टॉलेशन हेतु 50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने इस कार्य की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ को सौंपा है।