राज्यपाल ने बूढ़ा तालाब-विवेकानंद सरोवर का किया भ्रमण_
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर का भ्रमण किया। उन्होंने बूढ़ा तालाब में नौका विहार भी किया। इस अवसर पर परिसर में रंगबिरंगी रोशनी की गई और आतिशबाजी भी की गई। राज्यपाल ने कहा कि ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब रायपुर ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव है। इस अल्प अवधि में सौंदर्यीकरण करने के पश्चात एक सुंदर स्वरूप में शहरवासियों के लिए प्रस्तुत किया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, महापौर एजाज ढेबर तथा नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार बधाई के पात्र हैं। रायपुर शहर के अंदर शहरवासियों के लिए पर्यटन तथा सहपरिवार समय व्यतीत करने के लिए एक सुंदर जगह है। अभी तक छत्तीसगढ़वासी छत्तीसगढ़ से बाहर दूसरे राज्यों में पर्यटन के लिए जाते थे। मगर अब शासन के प्रयासों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में ही कई सुंदर पर्यटन स्थल विकसित हो रहे हैं। इससे हमारे प्रदेश के ही नहीं दूसरे प्रदेश के लोग भी पर्यटन के लिए आएंगे और निश्चित ही प्रदेश की राजधानी रायपुर देश में प्रथम स्थान पर सबसे खुबसूरत शहर के रूप में जाना जाएगा। राज्यपाल ने महापौर एवं जिला प्रशासन को ऐतिहासिक बूढ़ेश्वर मंदिर को विकसित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, सभापति प्रमोद दुबे, रायपुर नगर निगम के पार्षदगण तथा कलेक्टर एस. भारतीदासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
न्याय साक्षी/रायगढ़। माह सितम्बर 2020 में पुलिस चौकी जूटमिल क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस चौकी जूटमिल द्वारा महज पांच दिनों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया था, जिस पर पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ द्वारा रायगढ़ पुलिस की पीठ थपथपा कर महिला संबंधी अपराधों में इसी प्रकार की त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को दिया गया था।
न्याय साक्षी/रायगढ़। एकीकृत बाल विकास परियोजना खरसिया द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र गंजबाजार वार्ड क्रमांक 13, संतकंवरराम 2 (पठानपारा वार्ड क्रमांक 4) ठाकुरदिया 2 में कार्यकर्ता एवं सौरा मुहल्ला, अटल आवास, संतकंवरराम 2 महंत मुहल्ला एवं ठाकुरदिया 2 में सहायिका के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाये गये थे। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा जांच उपरांत अनंतिम मूल्यांकन सूची परियोजना कार्यालय खरसिया, नगर पालिका कार्यालय खरसिया एवं संबंधित वार्डों में चस्पा किया गया है। किसी भी आवेदिका को उक्त सूची के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वे 11 नवम्बर 2020 तक कार्यालयीन समय में परियोजना कार्यालय महिला बाल विकास खरसिया में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।