छत्तीसगढ़

देश को 2022 तक कोरोना वैक्सीन मिलने की संभावना: गुलेरिया
Posted Date : 09-Nov-2020 1:12:33 pm

देश को 2022 तक कोरोना वैक्सीन मिलने की संभावना: गुलेरिया

आम लोगों को करना पड़ेगा लंबा इंतजार 
नईदिल्ली। इस मौजूदा हालात में हर किसी को कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि वैक्सीन बनने में अभी समय लगेगा लेकिन आम नागरिकों को वैक्सीन मिलने एक और साल का वक्त लग सकता है। देश में आम जनता को साल 2022 तक कोविज-19 वैक्सीन मिलने की संभावना है।  सूत्रों के मुताबिक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के निदेशक और देश के कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित नेशनल टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने इस बात की जानकारी दी है। डॉ. गुलेरिया का कहना है कि भारतीय बाजार में कोविड-19 के लिए कारगर वैक्सीन उपलब्ध होने में एक साल से ज्यादा का समय लग जाएगा। 
डॉक्टर ने बताया कि भारत की आबादी बहुत ज्यादा है और बाजार से कोरोना वैक्सीन कैसे एक फ्लू वैक्सीन की तरह खरीदी जा सके, यह जानने में वक्त लगेगा। ऐसा होने पर ही यह आदर्श स्थिति होगी और ऐसा या तो साल 2021 के अंत तक या साल 2022 की शुरुआत में हो सकता है। डॉक्टर गुलेरिया  ने बताया कि सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात वैक्सीन वितरण है। वैक्सीन वितरण ऐसा हो, कि देश के कोने-कोने तक यह पहुंच सके। डॉक्टर गुलेरिया का कहना है कि पर्याप्त सीरींज, पर्याप्त सुईयां और सुदूर हिस्सों तक इसकी पहुंच को आसान बनाना, सबसे बड़े चुनौती है।

नाबालिक से छेडख़ानी आरोपी पर पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज
Posted Date : 08-Nov-2020 3:49:47 pm

नाबालिक से छेडख़ानी आरोपी पर पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज

न्याय साक्षी/रायगढ़।  थाना खरसिया में  दिनांक 07.11.2020 को एक नाबालिक बालिका से 33 वर्षीय युवक मनीराम यादव द्वारा अश्लील तरीके से छेडख़ानी की रिपोर्ट बालिका की मां द्वारा दर्ज कराया गया है। बालिका की मां बताई कि दिनांक 06.11.2020 को बालिका अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी गांव का मनीराम यादव आकर लड़कियों को चलो तालाब में मछली दिखाऊंगा कहकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां वह रिपोर्टकर्ता की लड़की को झाडिय़ों के पास ले जाकर अश्लील हरकत करने लगा। बालिका अपने आप को छुड़ाकर उसके साथ गई लड़कियों को मनीराम की हरकतों के बारे में बता कर भागते हुए घर आई और अपनी मां और घरवालों को घटना की जानकारी दी पीडि़ता की मां के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 472/2020 धारा 354, 354-ख भा द वि 8,12 पास्को एक्ट  के तहत आरोपी मनीराम यादव के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

समर्पण अभियान में जोड़े गये वृद्धजनों के घरों को रौनक की तैयारी
Posted Date : 08-Nov-2020 3:49:26 pm

समर्पण अभियान में जोड़े गये वृद्धजनों के घरों को रौनक की तैयारी

  • स्वयं सहायता समूह से खरीदे गये गोबर व मिट्टी से बने 5 हजार इको फ्रेंडली दिये
  • सारंगढ़ पुलिस वृद्धजनों में दिये, दीप बत्ती, मिठाईयों का करेगी वितरण

   न्याय साक्षी/रायगढ़। रायगढ़ पुलिस की यह दिवाली यादगार होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन तथा डीजीपी श्री डी.एम. अवस्थी के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से समर्पण अभियान जिले में चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत अकेले तथा अपने आपको असहाय महसूस करने वाले वरिष्ठ नागरिको को अभियान से जोड़ा गया है। अभियान दौरान उनकी सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं और समस्याओं के निदान पर जिला पुलिस कार्य की है। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत अपने कार्यों से अमिट छाप छोडऩे वाले एसपी श्री संतोष सिंह द्वारा अपने अधिनस्थों को बताया गया कि हमारा कानून व्यवस्था संभालने के साथ यह नैतिक दायित्व है कि समाज के सभी वर्गों का भरोसा जीते। इस दीपावली पर्व पर समपर्ण अभियान में जोड़े गये वृद्धजनों के साथ कुछ समय बिता कर उन्हें शुभकामनाएं दें। एसपी के निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए सारंगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक द्वारा एक कदम आगे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सारंगढ़ के संभ्रांत नागरिकों से चर्चा कर गोठान के गोबर और मिट्टी से बने इको फ्रेंडली 5,000 दियों को क्रय कर लिये हैं। इन दियों को दिवाली की पूर्व संध्या पर थाना प्रभारी और उनका स्टाफ समर्पण अभियान के तहत उनके क्षेत्र में जोड़े गये वृद्धजनों के घर जाकर उनको दिये के साथ बत्ती, तेल, मिठाई पैकेट का वितरण  करेंगे। समर्पण अभियान के जिला नोडल अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र बघेल, डीएसपी यातायात द्वारा सारंगढ़ पुलिस को इस कार्य हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी गई है।

 

दो नकबजनों को गांववाले पकड़कर किये घरघोड़ा पुलिस के हवाले
Posted Date : 08-Nov-2020 3:48:55 pm

दो नकबजनों को गांववाले पकड़कर किये घरघोड़ा पुलिस के हवाले

मोटर सायकल चोरी करने घर घुसे थे दो युवक
न्याय साक्षी/रायगढ़। थाना घरघोड़ा अन्तर्गत ग्राम छोटे गुमडा में दिनांक 07/11/2020 की रात्रि राम प्रसाद भतपहरे के घर आंगन में खड़ी प्लेटिना मोटर सायकल सीजी13जे 9020 को दो युवक चोरी कर ले जा रहे थे। रात्रि चोरों की आवाज सुनकर राम प्रसाद की पत्नी की आंख खुली तो चोरों को हैंडल लॉक मोटर सायकल ढुलाते हुये लेकर जाते देखी और अपने पति को उठाई। उसका पति चोरों को दौड़ाया तो चोर मोटर सायकल छोड़ भागे। कुछ दूरी पर चोरों की बाइक हिरो होण्डा स्पेलेंडर सीजी १३ यूए- 4671 खड़ी किये थी, उसे भी चोर नहीं ले जा पाये। गांववालों के साथ खोजबिन करने पर मोटर सायकल चोरी करने आये दोनों चोर 1- ओम प्रकाश अगरिया पिता तुलसी राम अगरिया 21 साल  2- शशिकांत चिकवा पिता अशोक राम चिकवा 18.2 वर्ष दोनों नवापारा टेण्डा को पकड़े और थाना लाये। घटना के संबंध में आज दिनांक 08.11.2020 को आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 265/2020 धारा 457,380,34,511 आईपीसी पंजीबद्ध कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।

 

ट्रक ड्रायवर व हेल्फर से मारपीट कर ट्रक में आगजनी मामले में छठवें आरोपी की गिरफ्तारी
Posted Date : 08-Nov-2020 3:48:36 pm

ट्रक ड्रायवर व हेल्फर से मारपीट कर ट्रक में आगजनी मामले में छठवें आरोपी की गिरफ्तारी

न्याय साक्षी/रायगढ़। थाना घरघोडा अन्तर्गत ग्राम भेन्ड्रा में दिनांक 17.08.20 को 17 वर्षीय बालिका की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद कानून अपने हाथ में लेकर ट्रक के ड्रायवर गोकुल बरोले एवं हेल्फर मनोज सारवान को मारपीट कर ट्रक को आग के हवाले करने वाले अज्ञात आरोपियों पर घरघोड़ा पुलिस घटना के संबंध में दर्ज अपराध क्रमांक 204/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 435 भादवि दर्ज कर 05 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी की पहचान हुई है। आरोपी मोहसीन खान उर्फ भुरू शमीम खान उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 ब्लॉक कालोनी घरघोड़ा के भी बलवा एवं आगजनी में शामिल होने की जानकारी जांच में हुई। घरघोड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 07.11.2020 के रात्रि मोहसीन खान को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिस पर उसने अपना गुनाह कबुल किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है। घरघोड़ा पुलिस द्वारा अपराध में शामिल अन्य लोगों की पतासाजी की जा रही है।

 

लोक निर्माण मंत्री साहू ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 41 करोड़ 60 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात
Posted Date : 08-Nov-2020 3:48:21 pm

लोक निर्माण मंत्री साहू ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 41 करोड़ 60 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात


  रायपुर। लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम विजयनगर पहुंचे और वहां  41 करोड़ 61 लाख रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से सड़क, उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग, उचित मूल्य दुकान तथा नवीन ग्राम पंचायत भवन शामिल हैं। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज तथा संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे। लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनेक निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया है। इनमें सेन्दुर नदी पर पुल के निर्माण से कई गांव आपस में जुड़ जाएंगे, नदी का पानी अब उनके लिए बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने लोगों की सुविधा के मद्देनजर चांदो से कुसमी मार्ग पर पडऩे वाले पुल को तत्काल स्वीकृति देने की घोषणा की तथा क्षेत्र में जरूरत के मुताबिक अन्य निर्माण कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजने के लिए कहा। मंत्री श्री साहू ने कहा कि सरकार ने किसानों से किया गया वादा पूरा किया है, शासन ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजना के माध्यम से प्रदेश के अन्नदाताओं के साथ न्याय किया है। इसके साथ ही शासन ने गांव में खेतों से गुजरने वाले धरसा के निर्माण हेतु धरसा विकास योजना की शुरुआत की है, जिससे किसानों के खेत तक पहुंच आसान हो जायेगी। 
    लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के माध्यम से छोटी दूरी के सड़कों को भी बनाने का कार्य किया जा रहा है। शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि राज्य में डबल लेन सड़कों का ही निर्माण किया जायेगा कही भी सिंगल सड़के नहीं बनेगी। संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज एवं विकास उपाध्याय तथा रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह ने भी जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकास का जो कार्य प्रारंभ हुआ है वह अनवरत जारी रहेगा। इस अवसर पर उनके द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत लगाये गये स्टालों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को सामग्रियां भी प्रदान की गई।