राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म अंदाज अपना अपना को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
यह फिल्म 4 नवंबर, 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 5.30 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
अब लगभग 31 साल बाद आमिर-सलमान की यादगार फिल्म अंदाज अपना अपना को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।
अंदाज अपना अपना इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देगी, वहीं फिल्म का नया टीजर कल यानी 13 फरवरी को जारी किया जाएगा।
निर्माताओं ने पोस्टर साझा कर खुद इसकी पुष्टि की है। हालांकि, फिल्म इसकी रि-रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।
अंदाज अपना अपना एक कॉमेडी फिल्म है, जो अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। हालांकि, जैसे-जैसे साल गुजरते गए, यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक बन गई। आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज भी उनकी केमिस्ट्री को याद किया जाता है। फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर ने भी अहम किरदार निभाए थे। इस फिल्म के संवाद जैसे गलती से मिस्टेक हो गया और क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा, आंखें निकाल के गोटियां खेलती हूं मैं आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं और ये पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं।
अंदाज अपना अपना में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था।
इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
फिल्म ‘केसरी वीर’ का मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है। फिल्म के मेकर्स ने ‘केसरी वीर’ से जुड़ी कई सारी जानकारियां साझा की हैं, जिनका जिक्र तरण आदर्श की पोस्ट में भी है।
‘केसरी वीर’ फिल्म में सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय जैसे बॉलीवुड एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ये तीनों ही एक्टर्स फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। ये भूमिकाएं कैसी होंगी, इसकी डिटेल अभी शेयर नहीं की गई हैं। फिल्म को प्रिंस थीमान निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर कानू चौहान हैं।
फिल्म ‘केसर वीर’ का अभी मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। लेकिन 13 फरवरी 2025 को इसका टीजर रिलीज किया जाएगा। साथ ही फिल्म भी मार्च में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट 14 मार्च 2025 तय की गई है।
फिल्म ‘केसर वीर’ का अभी मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। लेकिन 13 फरवरी 2025 को इसका टीजर रिलीज किया जाएगा। साथ ही फिल्म भी मार्च में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट 14 मार्च 2025 तय की गई है।
फिल्म ‘केसरी वीर’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें सोमनाथ मंदिर की 14 सदी में रक्षा करने वालों योद्धाओं की कहानी है। इन वीरों की कहानी इतिहास में कही भूला दी गई है। ऐसे में फिल्म के जरिए दर्शकों को उनके वीरता, साहस की कहानी को दिखाया जाएगा।
अपकमिंग साइंस-फिक्शन सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘बैदा’ के फर्स्ट लुक को मेकर्स ने आउट कर दिया। फिल्म का पोस्टर दर्शकों को एक दिलचस्प दुनिया में ले जाने का वादा करती है, जिसमें खाली पड़े घर, लालटेन, जंगल और भ्रम का जाल नजर आया।
निर्देशक सुधांशु राय की एक लोकप्रिय ऑडियो स्टोरी पर बनी फिल्म का बैकग्राउंड भारत के हिंदी हार्टलैंड से है।
फिल्म का निर्देशन सुधांशु राय और पुनीत शर्मा ने किया है। साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म में शोभित सुजय, मनीषा राय, तरुण खन्ना, सौरभ राज जैन, हितेन तेजवानी, अखलाक अहमद आज़ाद और प्रदीप काबरा हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए पुनीत शर्मा ने कहा, बैदा भ्रम की कहानी है, जिसमें सुधांशु का किरदार फिल्म में कई आयामों और समय-सीमाओं से होकर गुजरता है। जैसे ही वह किसी अंजान जगह की ओर बढ़ता है, उसकी मुलाकात किसी भ्रमित व्यक्ति से होती है और फिर एक ऐसा अनुभव शुरू होता है जो भारतीय दर्शकों के सामने पहले कभी नहीं आया। अकल्पनीय दुनिया की कहानी ‘बैदा’ में दो घंटे का मनोरंजन है, जिसे केवल बड़े पर्दे पर ही अनुभव किया जा सकता है और यह दर्शकों को बांधे रखता है।
फिल्म के संपादक प्रतीक शेट्टी हैं, जो कंतारा और 777 चार्ली के लिए जाने जाते हैं।
सुधांशु ने कहा, एक काल्पनिक दुनिया पर बनी फिल्म ‘बैदा’ मेरे प्रशंसकों से वह वादा पूरा करती है, जिसे मैंने निभाने की बात कही थी। मैंने उनसे ऐसी ही फिल्म लाने का वादा किया था। ‘बैदा’ एक जासूस की कहानी है जो समय और मृत्यु के चक्र को चुनौती देने वाले एक व्यक्ति की अंधेरी और भयावह दुनिया में फंस जाता है। उम्मीद है कि दर्शकों को ‘बैदा’ की अनोखी और मायावी दुनिया पसंद आएगी।
‘बैदा’ सेंट्स आर्ट के बैनर तले बनाई गई है। यह सिनेमाघरों में 21 मार्च को रिलीज होगी।
आने वाले दिनों में कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करती दिखेंगी, जिनमें से एक सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव भी है। पिछले साल सितंबर में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरा था। तभी से दर्शक फिल्म की रिलीज तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
अब मालेगांव के लडक़ों की नई झलक जारी कर फिल्म के निर्माताओं और निर्देशक ने इसकी रिलीज तारीख का ऐलान भी कर दिया है।
यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। प्राइम वीडियो ने अपने पोस्ट में लिखा, एक छोटे शहर से बड़े पर्दे तक, मिलिए मालेगांव के सुपरबॉयज से- एक ऐसी टीम जो सपने देखने की हिम्मत रखती है और उसे पूरा करने का साहस करती है।
फिल्म से आदर्श गौरव समेत सभी कलाकारों की नई झलकियां सामने आई हैं। इसी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ऐलान किया कि फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों का रुख करेगी।
रीमा कागती के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आदर्श गौरव, शशांक अरोड़ा, विनीत कुमार सिंह, अनुज सिंह दुहान, साकिब अयूब, पल्लव सिंह, मंजरी सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं।
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव पिछले साल 13 सितंबर को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई गई थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी इसकी स्क्रीनिंग हुई थी।
फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के छोटे से शहर मालेगांव की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई है।
पुष्पा 2 द रूल के बाद इस साल जो फिल्म दुनियाभर में तूफान मचा रही है, वो नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म थंडेल है। चंदू मोंडेती के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी कोहराम मचा दिया है। चार दिन में कारोबार ने आसमान छू लिया है।
रोमांटिक एक्शन थ्रिलर थंडेल 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब सराहा है। इसी का नतीजा है कि फिल्म दुनियाभर में अच्छा बिजनेस कर रही है। गौर फरमाने वाली बात है कि इस फिल्म के साथ बॉलीवुड की दो और फिल्में लवयापा और बैडएस रवि कुमार भी आईं। हालांकि, यह दो नई बॉलीवुड फिल्में नागा चैतन्य की फिल्म का बाल भी बांका नहीं कर पाई।
भारत में 40 करोड़ रुपये के करीब कमाने वाली थंडेल दुनियाभर में 100 करोड़ के करीब पहुंचने के लिए अपने कदम आगे बढ़ा रही है। थंडेल ने चार दिन के अंदर वर्ल्डवाइड एक शानदार कलेक्शन किया है। निर्माता के मुताबिक, गीता आर्ट्स् के बैनर तले बनी फिल्म ने चार दिन में वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 73.20 करोड़ रुपये कर लिया है। इस जानकारी के साथ मेकर्स ने लिखा है कि वैलेंटाइन वीक में ब्लॉकबस्टर थंडेल ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा जारी रखा।
नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म वर्ल्डवाइड के साथ-साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी खूब नोट छाप रही है। हम थंडेल की तुलना पुष्पा 2 के साथ नहीं कर सकते हैं, क्योंकि पुष्पा की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में हुई थी, जबकि थंडेल हिंदी भाषा में एक करोड़ कमा पाने में भी असफल साबित हुआ।
रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड थंडेल की कहानी एक मछुआरे की है, जो एक ग्रुप के साथ गलती से समंदर पार कर पाकिस्तान चले जाते हैं और गिरफ्तार हो जाता हैं। पाकिस्तान के कैद में मछुआरों का वहां क्या हाल होता है, थंडेल इसी कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। नागा चैतन्य के साथ लीड रोल में साई पल्लवी हैं।
विनय कुमार सिरिगिनीदी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर जी2, डायनामिक अदिवी शेष के साथ एक सिनेमेटिक ट्रीट बनने का वादा करती है, जो स्पाई थ्रिलर का नेतृत्व करती है. इस महत्वकांक्षी पैन इंडिया एक्शन फ्रैंचाइज में उनके साथ इमरान हाशमी के साथ वामिका गब्बी भी शामिल हैं. मेकर्स द्वारा वामिका की विशेषता वाला एक नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें उन्हें अदिवी शेष के साथ एक शक्तिशाली और रहस्यमय पोज में दिखाया गया है और इस प्रभावशाली स्टारकास्ट के साथ, जी2 एक ट्रू पैन इंडिया स्पेक्टेकल बनने जा रहा है.
पोस्टर में फैंस के लिए आने वाली गहन और मनोरंजक कहानी का संकेत दिया गया है, जिसमें वामिका रहस्यमयी अदिवी शेष के विपरीत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जो इस फ्रैंचाइज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. उनका किरदार स्पाई थ्रिलर में एक नया, डायनामिक लेयर जोडऩे का वादा करता है.
स्टाइलिश स्पाई के रूप में अपनी भूमिका को दोहराने वाले अदिवी शेष और वामिका गब्बी और इमरान हाशमी के साथ मुरली शर्मा, सुप्रिया यारलागड्डा और मधु शालिनी जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं. साथ में, वे एक्शन, सस्पेंस और रोमांचक ड्रामा से भरपूर सिनेमाई अनुभव का वादा करते हैं.
टी जी विश्व प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल द्वारा निर्मित, पीपल मीडिया फैक्ट्री, अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स - और एके एंटरटेनमेंट्स के तहत, जी2 एक पैन इंडियन असाधारण फिल्म बनने के लिए तैयार है, जो तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. पावरहाउस कास्ट और स्पाई थ्रिलर जॉनर को फिर से परिभाषित करने वाली कहानी के साथ, फैंस जी2 के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.