राज्य

भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 11 को
Posted Date : 30-Dec-2018 12:45:59 pm

भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 11 को

नई दिल्ली ,30 दिसंबर । राजधानी के रामलीला मैदान में 11 और 12 जनवरी को होने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बैठक बुलाई। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले आयोजित यह अधिवेशन काफी अहम है।
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन के अनुसार इस अधिवेशन में देशभर के हर जिले से लगभग 12,000 प्रतिनिधि शामिल होंगे। अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे। 
मनोज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के लिए 24 विभागों का गठन किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी अलग-अलग कार्यकर्ताओं को दी गई है। उम्मीद है कि सब मिलकर अपनी पूरी क्षमता के साथ इस राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाएंगे। महामंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। अधिवेशन में बड़े नेताओं से कार्यकर्ताओं को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। इससे बीजेपी की जीत आसान होगी।
बैठक में राष्ट्रीय मंत्री और दिल्ली प्रदेश के सह-प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि देशभर के सभी जिलों से आने वाले प्रतिनिधियों का एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों से आवास और रामलीला मैदान में आयोजित अधिवेशन में लाने की व्यवस्था करने के लिए 24 विभागों का गठन किया गया है।

देश के सेल्फ डिफेंस को मिली नई मजबूती, 2019 के लिए दी शुभकामनाएं
Posted Date : 30-Dec-2018 12:45:27 pm

देश के सेल्फ डिफेंस को मिली नई मजबूती, 2019 के लिए दी शुभकामनाएं

0-पीएम मोदी ने देशवासियों से 51वीं बार की मन की बात
नई दिल्ली,30 दिसंबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह 11 बजे 51वीं बार देशवासियों को मन की बात में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साल 2018 की अनेक उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया और आने वाले वर्ष 2019 की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस साल पीएम की यह आखिरी मन की बात है।
पीएम मोदी ने कहा कि साल 2018 खत्म होने वाला है। हम 2019 में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में गुजरे साल की बातें चर्चा में होती हैं और आने वाले साल का संकल्प भी लिया जाता है। आप सभी को 2019 की ढेर सारी शुभकामनाएं। 2018 को हम कैसे याद करें। इसे याद करना भी महत्वपूर्ण है। पीएम ने कहा कि इस साल विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान योजना शुरू हुई। देश के हर घर तक बिजली पहुंच गई। स्वच्छता कवरेज बढक़र 99.5 तक पहुंच गया। सरदार पटेल की याद में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश को मिली। सैर उर्जा में हमें विश्व में स्थाान मिला है।
मोदी ने खिलाडिय़ों को दी बधाई
पीएम ने कहा कि हमारे समाज में हमारे आस पास बहुत कुछ अच्छे काम हो रहे हैं। ये सब पूरे देशवासियों के सामुहिक प्रयास से हो रहा है। कश्मीर की बेटी अनाया निसार ने मेहनत और लगन से कराटे का अभ्यास किया और विश्व स्तर पर मेडल जीता। अनाया को ढेर सारी शुभकामनाएं और आर्शीवाद। रजनी ने विश्व जूनियर महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। रजनी ने एक दुकान पर जाकर दूध पिया, उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसके पिता पानीपत में दूध का व्यापार करते हैं। उनके पिता ने बहुत संघर्ष किया है। मैं रजनी को शुभकामनाएं और आर्शीवाद देता हूं और उसके माता पिता को भी बधाई देता हूं। मोदी ने कहा कि वेदांगी कुलकर्णी दुनिया का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज एशियाई बन गई है। वह रोजाना प्रतिदिन 300 किमी साइकिल चलाती थी। अगर संकल्प में सामर्थ है और हौसले बुलंद हैं तो कठिनाईयां खुद ब खुद रूक जाती हैं।
मोदी ने कहा कि मकर संक्रांति पर भी लाखों करोड़ों लोग पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हैं। सभी त्योहार हमें जीवन की प्रेरणा देते हैं। मैं आप सभी को वर्ष 2019 की शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान ली गई फोटो को सबके साथ शेयर करें। मोदी ने कहा कि कुंभ मेला के बारे में आपने बहुत कुछ सुना और देखा होगा। उसका स्वरूप जितना दिव्य उतनी ही भव्य होता है। 15 जनवरी से कुंभ मेला शुरू हो रहा है। पिछले दिनों कई देशों ने कुंभ की तैयारियों को देखा। कुंभ में 150 से भी ज्यादा देशों से लोगों के आने की संभावना है। पीएम ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश को मिली। देश को संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैंम्पियंस ऑफ अर्थ अवार्ड से नवाजा गया। सौर ऊर्जा और क्लाइमेट चेंज में भारत के प्रयासों को विश्व में सराहा गया है।
देश के सेल्फ डिफेंस को मिली मजबूती 
देश के सेल्फ डिफेंस को नई मजबूती मिली है। इसी वर्ष देश ने सफलतापूर्वक न्यूकलियर ट्रायड को पूरा किया है, यानी अब हम जल, थल और नभ-तीनों में परमाणु शक्ति संपन्न हो गए हैं। देश की बेटियों ने नाविका सागर परिक्रमा के माध्यम से पूरे विश्व का भ्रमण कर देश को गर्व से भर दिया है। वाराणसी में भारत के पहले जलमार्ग की शुरुआत हुई। वाटरवेज के क्षेत्र में नयी क्रांति का सूत्रपात हुआ है।

दिल्ली में पड़ती बर्फ का विडियो वायरल
Posted Date : 30-Dec-2018 12:44:32 pm

दिल्ली में पड़ती बर्फ का विडियो वायरल

0-मौसम विभाग ने बताया फ्रॉस्ट
नई दिल्ली ,30 दिसंबर । राजधानी में शनिवार को एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें शख्स दिल्ली शिमला बन गई है, दिल्ली श्रीनगर जैसी हो गई है चिल्ला रहा है। पश्चिम विहार के इस विडियो में शख्स कार की छत से कुछ सफेद-सफेद उठा रहा था, जिसको वह बर्फ बताता है। इसके बाद से लोगों को लगने लगा कि सच में दिल्ली में भी बर्फ पडऩे लगी है, लेकिन असल में ऐसा है नहीं।
मौसम विभाग (आईएमडी) के रीजनल हेड बीपी यादव ने भी उस विडियो को देखा। वह बताते हैं कि जो सफेद चीज दिख रही है वह असल में बर्फ नहीं है बल्कि फ्रॉस्ट है। बता दें कि शनिवार को तापमान 2.6 डिग्री तक गिर गया था, यह सीजन का सबसे ठंडा दिन था। इसकी वजह से फ्रॉस्ट जमना बिल्कुल आम बात है।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह वाष्पीकरण की वजह से हुई ठंडक और ग्लास और मेटल के हीट न सह पाने के चलते होता है। फिर जैसे-जैसे तापमान गिरता है, कार की गर्माहट ट्रांसडक्शन की वजह से कम हो जाती है। फिर कार का बिल्कुल समतल सरफेस भी फ्रॉस्ट के बनने में मदद करता है। 
ठंड बढऩे के साथ-साथ फ्रॉस्ट के कुछ और मामले भी देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग पहले ही हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ आदि में शीत लहर से संबंधित रेड अलर्ट जारी कर चुका है। यह अलर्ट सोमवार तक के लिए है।

आप ने केजरीवाल का कार्यकाल एक साल बढ़ाया
Posted Date : 30-Dec-2018 12:43:02 pm

आप ने केजरीवाल का कार्यकाल एक साल बढ़ाया

0-राज्यों में सभी सीटों पर लडऩे का लिया फैसला
नई दिल्ली ,30 दिसंबर । आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय परिषद ने आगामी वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव और इसके बाद दिल्ली के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित परिषद के सभी सदस्यों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। शनिवार को हुई परिषद की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक के बाद पार्टी के प्रवक्ता पंकज गुप्ता ने बताया, ‘अगले साल लोकसभा चुनाव और उसके कुछ महीने बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि इस परिषद की कार्य अवधि को एक साल और बढ़ाया जाए।’
गुप्ता ने बताया कि अगले साल 23 अप्रैल को मौजूदा परिषद का कार्यकाल समाप्त होगा। इसके मद्देनजर परिषद ने यह तय किया है कि या तो एक साल या इसके पहले, जब भी चुनाव हो सके, तब ही राष्ट्रीय परिषद का पुनर्गठन किया जाए। ‘आप’ के संविधान के मुताबिक, पार्टी संयोजक सहित राष्ट्रीय परिषद के दूसरे पदों पर कोई व्यक्ति लगातार दो बार ही रह सकता है। इसके मद्देनजर केजरीवाल को संयोजक बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय परिषद का कार्यकाल बढ़ाने या संविधान संशोधन का ही विकल्प था। 
कहां-कहां चुनाव लड़ेगी आप 
‘आप’ दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही वह पंजाब, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। ‘आप’ की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ये फैसला लिया गया। इसकी जानकारी दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने दी। दिल्ली समेत 5 राज्यों में लोकसभा की सभी सीटों पर ‘आप’ के लडऩे की घोषणा के बाद दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन की संभावना कम हो गई है।

 

राजधानी में मौसम का सर्वाधिक ठंडा दिन
Posted Date : 29-Dec-2018 11:21:11 am

राजधानी में मौसम का सर्वाधिक ठंडा दिन

0-न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री
नई दिल्ली ,29 दिसंबर । दिल्ली में शनिवार सुबह कडक़ड़ाती ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक मौसम का सबसे कम तापमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 85 फीसदी दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा, शहर के अधिकांश इलाकों में सुबह दृश्यता 1500 मीटर रही। पालम इलाके में दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पाई गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, शहर के ज्यादातर हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। कई स्थानों पर शीतलहर चलने के साथ आसमान साफ रहेगा।दिन में कोहरा छाया रहेगा।वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

शेल्टर होम में मासूम बच्चियों के प्राइवेट पार्ट में डालते थे मिर्च पाउडर
Posted Date : 29-Dec-2018 11:20:35 am

शेल्टर होम में मासूम बच्चियों के प्राइवेट पार्ट में डालते थे मिर्च पाउडर

नई दिल्ली ,29 दिसंबर । ‘शेल्टर होम में सजा देने के लिए लड़कियों को जबरन मिर्च पाउडर खिलाया जाता है। सबके सामने प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाला जाता है।’ यह शिकायतें और आरोप द्वारका के एक प्राइवेट शेल्टर होम की लड़कियों ने लगाए हैं। लड़कियों ने दिल्ली महिला आयोग की कमिटी के दौरे पर अपनी कहानी बताई। इस शेल्टर होम में 6 से 15 साल की लडकियां रहती हैं। लड़कियों की आपबीती सुनकर कमिटी के सदस्य भी हैरान रह गए। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद शेल्टर होम के स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
आयोग ने बताया है कि सरकार इस मामले में जल्द जांच बैठा सकती है। दिल्ली सरकार की सलाह पर दिल्ली महिला आयोग ने सभी सरकारी और प्राइवेट शेल्टर होम की जांच करने और उनमें सुधार की सलाह देने के लिए एक्सपर्ट कमिटी बनाई है। गुरुवार को कमिटी मेंबर्स ने नाबालिग लड़कियों के लिए द्वारका में चल रहे प्राइवेट शेल्टर होम का दौरा किया। कमिटी ने शेल्टर होम में रहने वालीं अलग-अलग एज ग्रुप की लड़कियों से उनके अनुभवों पर बात की। 
बड़ी उम्र की लड़कियों ने बताया कि उनको शेल्टर होम में सारे घरेलू काम करने पड़ते हैं। स्टाफ बहुत कम है, इसलिए बड़ी लड़कियां ही छोटी लड़कियों की देखभाल करती हैं। बड़ी लड़कियों से बर्तन धुलवाए जाते हैं। कमरे और टॉइलट साफ करवाए जाते हैं। 22 लड़कियों के लिए एक ही रसोइया है। खाने की च्ॉलिटी भी खराब होती है7 बड़ी लड़कियों ने बताया कि कोई बात नहीं मानने पर छोटी बच्चियों को कड़ी सजा दी जाती थी, जिससे सब लडकियां डर कर रहती हैं।
प्राइवेट पार्ट में डाल देते हैं मिर्च 
अनुशासन के नाम पर शेल्टर होमवाले उन्हें जबरदस्ती मिर्च खिलाते हैं। महिला स्टाफ बच्चियों के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल देती हैं। कमरा साफ नहीं करने, स्टाफ की बात नहीं मानने पर स्केल से भी पीटा जाता है। गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों में घर नहीं जाने दिया जाता है। दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति जय हिंद रात में 8 बजे शेल्टर होम पहुंचीं। उन्होंने द्वारका के डीसीपी को जानकारी दी। उन्होंने तुरंत सीनियर अधिकारियों की टीम भेजी और बच्चों के बयान दर्ज किए। बच्चों की अपील पर आयोग ने समिति से आग्रह किया कि बच्चों को दूसरी जगह न भेजा जाए, बल्कि शेल्टर होम के स्टाफ को हटाया जाए।