राज्य

मुख्य आरोपी सुमित गुप्ता गिरफ्तार
Posted Date : 05-Jan-2019 11:14:49 am

मुख्य आरोपी सुमित गुप्ता गिरफ्तार

0-मोती नगर फैक्ट्री हादसा
नई दिल्ली ,05 जनवारी । मोती नगर फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मुख्य आरोपी सुमित गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इस हादसे में फैक्ट्री में काम करनेवाले 7 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि गुरुवार को वेस्ट दिल्ली के सुदर्शन पार्क इलाके में तीन मंजिला फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद पूरी फैक्ट्री ढह गई। हादसे में करीब 12 लोग मलबे में दब गए थे। 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
इसी इलाके में कुछ दिन पहले अवैध फैक्ट्रियों की सीलिंग भी हुई थी। इस फैक्ट्री के आसपास की भी कुछ इमारतों को सील किया गया था लेकिन यह फैक्ट्री अभी भी चल रही थी। घटना में घायल होनेवाले परिवार का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से भी घायलों के इलाज के लिए सहयोग नहीं किया जा रहा है।
इस मामले को देख रहे चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया कि फैक्ट्री में ऊपरी मंजिल पर एक कंप्रेशर रखा हुआ, जिसके फटने से यह हादसा हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि ऊपर की दोनों मंजिलें भरभरा नीचे गिर पड़ीं। इसका मलबा पास के एक खुले प्लॉट पर भी जाकर गिरा, जहां कबाड़ी का काम होता है। वहां कुछ लोग सो रहे थे। वो भी मलबे के नीचे दब गए। आसपास की कुछ दूसरी इमारतों और मकानों को भी नुकसान पहुंचा।

राजधानी में हल्की बारिश के साथ संडे हो सकता है सीजन का सबसे ठंडा दिन
Posted Date : 05-Jan-2019 11:13:00 am

राजधानी में हल्की बारिश के साथ संडे हो सकता है सीजन का सबसे ठंडा दिन

नई दिल्ली ,05 जनवारी । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को हवाओं के झौंके के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यह संभावना मौसम विभाग ने जताई है। शनिवार को हल्की बारिश के बाद रविवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन भी हो सकता है। इसके बाद घना कोहरा भी दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ा सकता है।
शुक्रवार को सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो 18.4 डिग्री सेल्सियस था। जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है, इसके साथ ही कुछ जगहों पर काफी कोहरा भी देखा गया। 
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम दर्ज की गई, हालांकि शनिवार को बेहद कम कोहरे की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग के बीपी यादव ने बताया, च्शनिवार को विजिबिलिटी काफी बेहतर हो सकती है और शाम या रात तक हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी डिस्टरबेंस की वजह से उत्तर भारत में कई जगहों पर बारिश हो सकती है।ज् मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से रविवार को सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन होने की संभावना है।
स्काईमेट के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पंजाब और हरियाणा पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसकी वजह से हल्की बारिश की वजह से 6 और 7 जनवरी को प्रदूषण कम होने की संभावना है। लेकिन अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। 7 जनवरी को मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा और हवाएं फिर नॉर्थ से आने लगेंगी, जिनकी वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और दिल्ली को एक बार फिर शीत लहर का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा बारिश थमने के बाद 7 और 8 जनवरी को घना कोहरा भी दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ा सकता है।

जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी की संभावना
Posted Date : 04-Jan-2019 12:53:06 pm

जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर ,04 जनवरी । कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में शुक्रवार शाम से औसत बािरश और बर्फबारी की संभावना है।
अधिकारी ने कहा, अगले 48 घंटों के दौरान खराब मौसम के कारण घाटी और बाहरी इलाकों के बीच संपर्क प्रभावित हो सकता है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में शून्य से 6.8 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 10 डिग्री नीचे रहा।
कारगिल का तापमान शून्य से 18.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सबसे कम तापमान है। लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 14.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।  जम्मू का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 5.8 डिग्री, बटोटे का 1.1 डिग्री, बनिहाल का 2.7 डिग्री और भदरवाह का शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो रात का सबसे कम तापमान है।

हिंसक हुआ प्रदर्शन, 100 से ज्यादा लोग घायल
Posted Date : 04-Jan-2019 12:52:02 pm

हिंसक हुआ प्रदर्शन, 100 से ज्यादा लोग घायल

0-सबरीमाला विवाद
तिरुवनंतपुरम ,04 जनवरी । केरल के सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश के बाद राज्य में हिंसा फैल गई है। राज्य में स्थिति तनावपूर्ण है और कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह मुठभेड़ हुई। हिंसा को देखते हुए राज्यपाल पी सदाशिवम ने मुख्मंत्री पिनाराई विजयन से कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के मुताबिक राज्य में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिसमें 21 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के साथ झगड़े में बीजेपी के तीन कार्यकर्ता चाकू से घायल हो गए थे। यह प्रदर्शन 55 वर्षीय चंद्रन उन्नीथन की मौत के बाद हिंसक हो गया था। वह सबरीमाला कर्मा समिति के कार्यकर्ता थे और सीपीएम कार्यकर्ताओं की पत्थरबाजी में घायल हो गए थे। पहले मुख्यमंत्री ने इस मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई थी लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि गहरे जख्मों की वजह से उनकी मौत हुई है।
हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: मुख्यमंत्री 
कई शहरों में राज्य परिवहन की बसें नहीं चल रही थीं वहीं कुछ प्राइवेट वाहन ही सडक़ पर दिखाई दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हिंसा राजनीतिक रूप से फैलाई गई है। सरकार किसी भी रूप में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगी। 
विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने विजयन को जवाब देते हुए कहा कि हिंसा तो होनी ही थी। उन्होंने कहा, जब असंवेदनशील लोग राज्य में शासन करते हैं तो यह काला दिन तो देखना ही था। गुरुवार को राज्य में कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। कई जगहों पर पत्रकारों पर भी हमले हुए। तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों ने एक मार्च भी निकाला। राज्य पुलिस के प्रमुख ने कहा कि पत्रकारों पर हुए हमले की जांच की जाएगी। 
आपको बता दें कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र वर्ग के महिलाओं की एंट्री की इजाजत दे दी थी। हालांकि, इस फैसले के बाद अभी तक प्रतिबंधित उम्र की एक भी महिला मंदिर में अयप्पा के दर्शन नहीं कर पाई थी। बुधवार को कनकदुर्गा और बिंदू ने दावा किया कि वे अयप्पा के दर्शन करने में सफल रहीं। इस खबर के बाद राज्य में जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए।

राहुल ने मोदी और जेटली पर साधा निशाना
Posted Date : 04-Jan-2019 12:51:30 pm

राहुल ने मोदी और जेटली पर साधा निशाना

0-निवेश में गिरावट
नयी दिल्ली,04 जनवरी । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में नया निवेश पिछले 14 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर चले जाने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के नुकसान की दोनों को परवाह नहीं है। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, चौकीदार और उसके बड़बोले यार दोनों से उनका काम नहीं हो पाता है। एक व्यवस्था संभाल नहीं पाता है। दूसरा अर्थव्यवस्था समझ नहीं पाता है। उन्होंने कहा, एक सवालों से डर कर भाग जाता है। दूसरा आकर आम को इमली बताता है। देश का नुक़सान होता जाता है। पर इसमें उनका क्या जाता है?

एलओसी पर पाक सेना के साथ दिखे लश्कर ए तैयबा के आतंकी
Posted Date : 04-Jan-2019 12:51:00 pm

एलओसी पर पाक सेना के साथ दिखे लश्कर ए तैयबा के आतंकी

0-भारत में अलर्ट जारी 
नई दिल्ली ,04 जनवरी । पाक में नई सरकार बनने के बाद भी अब तक सरकार आतंक को रोक पाने में नाकाम साबित हुई है। बॉर्डर पार लश्कर ए तैयबा के आतंकी और स्पेशल कमांडोज मिलकर रजौरी और पुंछ कृष्णा घाटी सेक्टर से हमला करने की साजिश रच रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इस इनपुट के बाद से सीमा बल अलर्ट पर है। 
सुरक्षा एजेंसियों को पिछले कुछ दिनों से लगातार इनपुट मिल रहे हैं। जिसके मुताबिक, बॉर्डर पार लश्कर ए तैयबा के आतंकी और स्पेशल कमांडोज मिलकर रजौरी और पुंछ कृष्णा घाटी सेक्टर से हमला करने की साजिश रच रहे हैं। बता दें कि इससे पहले 30 दिसंबर को पाकिस्तान की बॉर्डर ऐक्शन फोर्स ने भी हमले की कोशिश की थी। जिसे भारत ने नाकाम कर दिया था। अधिकारी के मुताबिक, अब पाकिस्तान ने हमले के लिए कमांडोज और आतंकियों के करीब 5-6 ग्रुप तैयार किए हुए हैं। प्रत्येक टीम में करीब 30 लोग हो सकते हैं। ये हमले रजौरी और पुंछ से होने की आशंका है। 
बता दें कि पिछले साल भारत द्वारा पाकिस्तान के कम से कम 4 बैट हमलों को नाकाम किया जा चुका है। ये हमले लाइन ऑफ कंट्रोल पर पुंछ, तंगधर, केरन, नौगाम सेक्टर से हुए थे।