मनोरंजन

दीवाना मस्ताना के दूसरे पार्ट में अनिल-गोविंदा के साथ दिखेंगे जॉन अब्राहम
Posted Date : 08-Nov-2019 11:17:30 am

दीवाना मस्ताना के दूसरे पार्ट में अनिल-गोविंदा के साथ दिखेंगे जॉन अब्राहम

साल 1997 में आई अनिल कपूर और गोविंदा की हिट फिल्म दीवाना मस्ताना का दूसरा पार्ट बनेगा, जिसके बारे में अनिल कपूर ने एक रिऐल्टी शो में हिंट दी थी। अब बताया जा रहा है कि इस मूवी में जॉन अब्राहम भी दोनों ऐक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।
दरअसल, एक शो के दौरान इन दोनों सितारों की काफी लंबे समय बात मुलाकात हुई थी। मिलने की खुशी इनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। इसी दौरान अनिल ने गोविंदा के काम की तारीफ की और कहा कि उन दोनों की फिल्म दीवाना मस्ताना का दूसरा पार्ट आएगा। ऐक्टर ने यह भी कहा कि इस दूसरे पार्ट में गोविंद और उनके साथ जॉन अब्राहम भी अहम रोल निभाते दिखेंगे। वैसे ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि रवीना टंडन भी पिछली मूवी की तरह इस नए पार्ट का हिस्सा बनेंगी।
बता दें कि, अनिल कपूर और गोविंदा को आखिरी बार फिल्म सलाम ए इश्क में काम किया था। हालांकि, इन दोनों के किरदारों के बीच लिंक न के बराबर था।

कभी भीड़ भरी बसों में तो कभी साइकल चलाकर गुडग़ांव से दिल्ली तक आते थे राजकुमार राव
Posted Date : 08-Nov-2019 11:17:08 am

कभी भीड़ भरी बसों में तो कभी साइकल चलाकर गुडग़ांव से दिल्ली तक आते थे राजकुमार राव

राजकुमार राव ने अपने शानदार और जानदार परफॉर्मेंस के बल पर फिल्मी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है, हालांकि इंडस्ट्री में एंट्री उनके लिए इतना आसान न था।
फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल वाले दिनों को याद करते हुए फिल्मफेयर को राव ने बताया, मेरे स्ट्रगल की शुरुआत दिल्ली से हुई थी। मैं गुडग़ांव से हूं और मैं भीड़ भरी बसों में सफर का आदी था और कई बार तो साइकल से ही गुडग़ांव से मंडी हाउस तक आ जाया करता था। मेरे स्ट्रगल की शुरुआत वहीं से हुई। जब मैं मुंबई दो साल के लिए आया तो यहां मुश्किलें ही मुश्किलें थीं। मैं काफी लोगों से मिला और कइयों के रिजेक्शन को भी झेला। मेरे लिए ये रास्ते इतने आसान न थे। इन मुश्किलों के बावजूद राजकुमार ने इंडस्ट्री में जो सफलता पाई है, उसे अपने सिर नहीं चढऩे दिया है। अपने स्टारडम के बारे में बातें करते हुए उन्होंने कहा, मैं इसे इम्पॉर्टेंस नहीं देता। मैं काफी खुश हूं क्योंकि अब मैं जहां भी जाता हूं मुझे काफी प्यार मिलता है। यह प्यार अनमोल है। इसके लिए मैं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। इन सबके अलावा जब मैं सेट पर होता हूं या फिर घर पर होता हूं, तो मैं कुछ भी नहीं सोचता। मैं सिर्फ खुद में जीता हूं। मैं एक नॉर्मल इंसान हूं और बेहद नॉर्मल लाइफ जीता हूं। मैं बस केवल अपना काम करता हूं और कुछ नहीं। राजकुमार राव आखिरी बार फिल्म मेड इन चाइना में दिखे, जो दिवाली के मौके पर रिलीज़ हुई थी। इसके बाद अब वह सोशल ड्रामा तुर्रम खान और हॉरर एंटरटेनर फिल्म रूही आफज़ा में नजर आनेवाले हैं।

ऑस्ट्रेलिया में करीना कपूर को फैंस ने गिफ्ट की तैमूर की पेंटिंग
Posted Date : 08-Nov-2019 11:16:51 am

ऑस्ट्रेलिया में करीना कपूर को फैंस ने गिफ्ट की तैमूर की पेंटिंग

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की लोकप्रियता न केवल भारत में है बल्कि देश से बाहर भी है। हाल ही में करीना कपूर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक कार्यक्रम में हिस्सी लेने पहुंची थीं। यहां पर फैंस के एक ग्रुप ने उन्हें तैमूर की एक पेटिंग गिफ्ट की। इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि इससे पहले करीना कपूर ने मेलबर्न में टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया था। कार्यक्रम के दौरान करीना कपूर काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। ऑस्ट्रेलिया में इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले करीना कपूर तैमूर को सैफ अली खान के पास दिल्ली में छोड़ कर आई थीं। सैफ अली खान इस समय अपने फिल्मी प्रॉजेक्ट के चलते दिल्ली में हैं। वहीं, करीना कपूर ने अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में घूमते नजर आईं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही डायरेक्टर राज मेहता की फिल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी हैं। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी।

 

अब कृति सेनन की बहन नूपूर के साथ रोमांस करेंगे सुशांत सिंह राजपूत?
Posted Date : 08-Nov-2019 11:16:39 am

अब कृति सेनन की बहन नूपूर के साथ रोमांस करेंगे सुशांत सिंह राजपूत?

एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत अपनी अगली फिल्म में एक्स-गर्लफ्रेंड कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन के साथ नजर आने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है सुशांत सिंह राजपूत और नूपुर सेनन ने एक फिल्म पर चर्चा करने के लिए साजिद नाडियावाला से मुलाकात की है। अगर सबकुछ सही रहा तो जल्द फिल्ममेकर दोनों को लेकर एक लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म बनाएंगे। हालांकि फिल्म से जुड़ी जानकारी शुरुआती स्टेज पर है लेकिन इन दोनों ऐक्टर्स फिल्म में एक साथ आना तय है।
जहां एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत अपनी दमदार ऐक्टिंग से लोगों को प्रभावित किया है, वहीं दूसरी तरफ नूपुर सेनन फिल्मी दुनिया में नई हैं। नूपुर सेनन अक्षय कुमार के साथ एक म्यूजिक विडियो में नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म राब्ता की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन एक दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में रहे हैं। हालांकि जल्द ही कुछ मतभेदों के कारण उनका ब्रेकअप हो गया था।
दोनों ऐक्टर्स के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म छिछोरे में नजर आए थे। वहीं, कृति सेनन मल्टीस्टारर फिल्म हाऊसफुल 4 में दिखाई दी थीं।

कॉपीराइट उल्लंघन के आरोपों पर बोले आयुष्मान खुराना
Posted Date : 07-Nov-2019 11:07:52 am

कॉपीराइट उल्लंघन के आरोपों पर बोले आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना लगातार अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से लोगों को दिल जीत रहे हैं। अलग तरह की फिल्मों को चुनने के कारण वह सफल हो रहे हैं लेकिन उनकी अगली फिल्म बाला कई सारे विवादों में फंस गई है।
सबसे पहले फिल्म के मेकर्स का विवाद सनी सिंह स्टारर उजड़ा चमन से हुआ जिसे लेकर कहा गया कि दोनों की कहानियों में काफी समानता है। इसके बाद अब नया विवाद फिल्म के एक गाने को लेकर है। दरअसल, कंपोजर Dr Zeus सोशल मीडिया पर फिल्म के मेकर्स, रैपर बादशाह और सचिन-जिगर पर जमकर बरसे हैं। हाल ही में जब इस बारे में आयुष्मान से पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह लेबल्स का कॉल है। उन्हें यूके लेबल से राइट्स मिले। उन्होंने राइट्स के लिए पैसे चुकाए और अब उन्हांने राइट्स खरीद लिए हैं। ऐसे में विवादों को खत्म हो जाना चाहिए।
क्या है विवाद?
बाला का गाना डोन्ट बी शाय Rouge और Dr Zeus के ऑरिजनल गाने का रीमेक है। रीमेक को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और इसे मशहूर रैपर बादशाह और सिंगर शालमली खोलगडे ने अपनी आवाज दी है।
जब Dr Zeus को यह गाना कुछ खास रास नहीं आया तो उन्होंने ट्विटर पर फिल्म के मेकर्स, रैपर बादशाह और कंपोजर सचिन-जिगर से नाराजगी जताई। उन्होंने इन सभी को टैग करते हुए लिखा, क्या तुम लोग पागल हो गए हो। तुमने डोन्ट बी शाय और कंगना को कब कंपोज किया? तुम लोगों की हिम्मत कैसे हुई मेरे पुराने गाने इस्तेमाल करने की और उसका कबाड़ा करने की। मेरा वकील अब तुमसे बात करेगा। हालांकि, बादशाह ने Dr Zeus के इस ट्वीट पर अपनी सफाई भी दी और कहा कि वह गलत समझ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मुझे डोन्ट बी शाय पर हो रहे बवाल की जानकारी है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि हम आपसे बहुत प्यार और आपका बहुत सम्मान करते हैं Dr Zeus पाजी। आपको मुझसे नाराज होने का पूरा अधिकार है क्योंकि आप मेरे सीनियर हैं और आपसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। यह आश्वस्त करने के बाद कि हमारे पास इसके जरूरी अधिकार हैं, हमने यह गाना लिया और सचिन-जिगर ने इसे रीक्रिएट किया लेकिन अगर अभी भी कुछ गलतफहमी है तो मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि इन्हें जल्द से जल्द साफ कर दिया जाएगा। मैं आपको सपॉर्ट करता हूं Dr Zeus पाजी। बता दें, डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म बाला एक ऐसे आदमी कहानी है जो गंजेपन की समस्या से जूझ रहा है। फिल्म में यामी गौतम और भूमि पेडनेकर भी अहम किरदारों में हैं। बाला सिनेमाघरों में 7 नवंबर 2019 को रिलीज होगी।

विधु विनोद चोपड़ा की शिकारा : अ लव लेटर फ्रॉम कश्मीर फरवरी को होगी रिलीज़
Posted Date : 07-Nov-2019 11:05:38 am

विधु विनोद चोपड़ा की शिकारा : अ लव लेटर फ्रॉम कश्मीर फरवरी को होगी रिलीज़

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी नई फिल्म शिकारा की घोषणा की। उनकी हिट फिल्म परिंदा ने अपने 30 साल पूरे कर लिए है। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया, फिल्म शिकारा-ए लव लेटर फ्रॉम कश्मीर 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। फॉक्स स्टार हिंदी द्वारा प्रस्तुत फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा करेंगे।
शिकारा का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा ही कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब चोपड़ा कश्मीर की थीम को लेकर फिल्म बना रहे हैं। इससे पहले भी वह थ्रिलर फिल्म मिशन कश्मीर वर्ष 2000 में बना चुके हैं। विधु विनोद चोपड़ा परिंदा, खामोश, मिशन कश्मीर, मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई, थ्री इडियट्स, पीके जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।