खेल-खिलाड़ी

24-Nov-2018 6:32:49 am
Posted Date

जेटली ने भारतीय हॉकी पर लांच की किताब

नई दिल्ली ,23 नवंबर । वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को भारतीय हॉकी पर आधारित किताब द इलस्ट्रेटेड हिस्ट्री ऑफ इंडियन हॉकी : ए सागा ट्रम्प, पेन एंड ड्रीम्स को लांच की जो भारत के सबसे सफल खेलों में से एक के इतिहास को बताएगी। इस किताब में 1928 ओलम्पिक से लेकर कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स का जिक्र है जिनमें विश्व कप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल शामिल हैं। 
इस मौके पर जेटली ने कहा, इतिहास को बचाना काफी अहम है। हम अधिकतर इसे म्यूजियम, किताबों के जरिए सहेज कर रखते हैं लेकिन आज के दौर में ऑडियो, विजुअल के माध्यम से भी इसे संभाले रखा जा सकता है। कॉफी टेबल बुक जैसे पब्लिकेशन काफी अहम हैं क्योंकि इनमें पढऩे के साथ खूबसूरत तस्वीरें भी होती हैं।
इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने कहा, हॉकी ने पिछले एक दशक में जिस तरह से इस देश में विकास किया है उससे मैं काफी खुश हूं। मैं अपनी टीम को आने वाले विश्व कप के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं।भारत का शहर भुवनेश्वर हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है जिसकी शुरुआत में एक सप्ताह से भी कम का समय बाकी है। 

 

Share On WhatsApp