छत्तीसगढ़

22-Jul-2022 4:31:17 am
Posted Date

जहर सेवन से युवक की मौत

कोरबा। जहरपान कर दो सप्ताह तक जीवन और मौत से संघर्ष करने वाले युवक ने अंतत: उपचार के दौरान अपनी जान गंवा दी। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया। 
जानकारी के अनुसार जिले के कटघोरा थानांतर्गत ग्राम नगोईबछेरा निवासी मुकेश कुमार पटेल उम्र 35 पिता फूलचंद पटेल विगत 8 जुलाई को किन्हीं कारणों को लेकर अपने घर में जहर सेवन कर लिया था। उस दिन उसकी हालत जब बिगडऩे लगी तो इसकी जानकारी उसके परिवार के सदस्यों को हुई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए कटघोरा सीएचसी ले जाया गया। वहां उसकी हालत ज्यादा बिगडऩे पर उसे अपोलो बिलासपुर रेफर कर दिया गया। अपोलो अस्पताल में लगातार 8 दिनों तक उसका उपचार जारी रहा। वहां स्थिति नहीं सुधरने एव रोज-बरोज खर्चा ज्यादा पडऩे के कारण परिजन विवश होकर उसे घर लाए लेकिन यहां भी उसकी स्थिति नहीं सुधरी। जिसके परिणाम स्वरूप उसे उपचार के लिए कोरबा जिला अस्पताल परिजन ले आए। बताया जाता है कि यहां उपचार के दौरान विगत 18-19 जुलाई तक स्थिति कुछ सामान्य रही लेकिन कल 20 जुलाई को उसकी हालत पुन: बिगडऩे लगी।
जिसके परिणाम स्वरूप कल अपरान्ह उसकी सांसें थम गई। अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने युवक की मृत्यु होने की पुष्टि उपचारित करने वाले चिकित्सक द्वारा किये जाने पर उसकी जानकारी पास स्थित अस्पताल चौकी पुलिस को मेमो प्रतिवेदन के माध्यम से दे दी। जिसके बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए आज सुबह जिला अस्पताल के चीरघर भिजवा दिया। वहां चिकित्सक ने मृतक के शव को पीएम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया।

 

Share On WhatsApp