छत्तीसगढ़

03-May-2021 5:51:24 pm
Posted Date

कोरोना पीडि़त मरीजों के परिजनों को प्रतिदिन 600 पैकेट भोजन का वितरण

रायपुर, 03 मई । समाज सेवा के प्रति पूरी निष्ठा के साथ समर्पित राजधानी की सामाजिक संस्था ’मैं जिन्दा हूँ’ द्वारा मेकाहारा में भर्ती कोरोना पीडि़त निर्धन मरीजों के परिजनों के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था की जा रही है। मरीजों के साथ परिजनों का मनोबल भी बढ़ाया जा रहा है।
सामाजिक संस्था ’मैं जिन्दा हूँ’ के मार्गदर्शक रायपुर नगर निगम के पूर्व एल्डरमेन व समाजसेवी  विवेक बर्धन ने बताया कि संस्था द्वारा कोरोना पीडि़त मरीजों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है जिससे उन्हें लॉकडाउन में भूखे भटकना न पड़े। प्रतिदिन 600 पैकेट शुद्ध व गरम भोजन वितरित किया जा रहा है। सोमवार को संस्था के सदस्यों द्वारा 650 पैकेट भोजन का वितरण किया गया। संस्था द्वारा इन हेतु गठित टीम में संरक्षक अम्बी नटराजन, अध्य्क्ष  रोशन राव, बबला यादव, अजीत यादव, तिलक वर्मा, रामकुमार छेदाइया, नन्दकिशोर वस्त्रकार, बुद्धप्रिय बांद्रे, संजू मसीह आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।   बर्धन ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य कर्तव्य भाव, निस्वार्थ भाव, निष्काम भाव, अपनत्व और पूजा भाव से सेवा करना है। यही भाव हमें संपूर्ण समाज में जगाना है समाज में कोई दुर्बल, पीडि़त, वंचित, शोषित न रहे ऐसी समाज की स्थिति निर्माण हो। सेवा कार्य के माध्यम से समस्त समाज को आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी, आत्मविश्वास से युक्त, निर्दोष अर्थात कुरीतियों से मुक्त बनाना और राष्ट्र की उन्नति में उनका सहभाग बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि सेवा कार्य से जुडऩे वाले हर व्यक्ति का चरित्र निर्माण कर राष्ट्रभक्त व्यक्ति निर्माण करना हमारा उद्देश्य है। संपन्न और शिक्षित समाज का अहंभाव और पिछड़े तथा निर्धन समाज के मन के हीन भाव को दूर करना आवश्यक है। सेवा कार्य के माध्यम से समाज जागरूक हीग व  सामाजिक परिवर्तन की दिशा तय होगी। संस्था का कोरोना पीडि़तों की सेवा का यह हमारा कार्य निरन्तर जारी रहेगा। इन कार्य को सफल बनाने में हमारी संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ-साथ आम जनों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। 

Share On WhatsApp