० 17 से स्कूल बसों का भी होगा अधिग्रहण
महासमुंद, 16 नवंबर । दूसरे चरण के मतदान के लिए अब जिले के बसों का अधिग्रहण आज से शुरू हो जाएगा। इसके चलते आने वाले चार दिनों तक यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी बसों और अन्य वाहनों को अधिग्रहित किया जा रहा है। एक्का-दुक्का बस ही कुछ ही मार्गों में चलेगी। इस बसों में खचा-खच भीड़ रहेगी।
जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन को २५५ बसें की आवश्यकता है, लेकिन यहां पर केवल १६६ बसें ही है। बसों की कमी के चलते प्रशासन ने स्कूल बसों को भी अधिग्रहित कर रही है। इसके बावजूद और बसों की आवश्यकता है। २३६ रूट है, इसके लिए २५५ बसों की जरुरत है। १५० बसों के लिए प्रशासन ने मांग पत्र भेजा है। आज से सभी बसें अधिग्रहित हो जाएगी, वहीं स्कूल बसों को १७ नवंबर से अधिग्रहित किया जाएगा। चुनाव कार्य के लिए प्रशासन द्वारा बसों के साथ ही जिले में चलने वाली छोटी गाडिय़ों को भी अधिग्रहित कर लिया गया है। १७ से २१ नवंबर तक ये वाहनें भी लोगों को नहीं मिल पाएगी। जानकारी के मुताबिक प्रशासन द्वारा चुनावी कार्य के लिए करीब २०० छोटी वाहनों की मांग की गई, जिसमें टाटा सूमो, टवेरा, जायलो व स्कार्पियों वाहनें शामिल है। १६ से २० तारीख तक सडक़ों में बसें व छोटी वाहनें भी नहीं चलेगी। ज्ञात हो कि दूसरे चरण का मतदान २० तारीख को होगा। इन अधिग्रहित बसों में मतदान दल व सुरक्षा बलों को मतदान केंद्र भेजा जाएगा।
यात्री कर ले रहे ट्रेनों व निजी साधनों का उपयोग
चार दिनों तक लोगों को निजी साधन का उपयोग करना होगा या फिर ट्रेन की सुविधा लेनी पड़ेगी। बसों व छोटी वाहनों के अधिग्रहण होने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। वहीं सरायपाली की ओर ट्रेन रूट नहीं होने के कारण इस ओर जाने वाले यात्रियों की चार दिनों तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने चुनाव वाहनों की सूची बना ली है। इसमें २३६ बसें मतदान दलों के लिए, २०० छोटी चार पहिया वाहन अधिकारियों के दौरे के लिए और २०० मालवाहन चुनावी सामग्री को लाने के लिए है। इसके अलावा १४४ गाडियां सुरक्षा बलों के लिए है।
वर्जन
१६ नवंबर से सभी बसों का अधिग्रहण किया जाएगा। १७ नवंबर को स्कूल बसों और छोटी वाहनों का अधिग्रहण होगा। २३६ रूटों के लिए २५५ बसों की आवश्यकता है। कम पडऩे पर बसों की मांग की जाएगी।
शिवकुमार तिवारी, संयुक्त कलक्टर महासमुंद
Share On WhatsApp