मनोरंजन

02-Apr-2024 3:16:11 am
Posted Date

फिल्म अश्वत्थामा का हुआ ऐलान, शाहिद कपूर ने ली विक्की कौशल की जगह

शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे। इस रोम-कॉम ड्रामा में शाहिद ने कृति सेनन के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस फरमाया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। वहीं इस फिल्म के बाद अब एक्टर एक और बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें पहले विक्की कौशल दिखाई देने वाले थे। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो है अश्वत्थामा।

शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करे तो वो अश्वत्थामा के अलावा देवा  में नजर आएंगे। रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बन रही देवा में शाहिद कपूर पहली बार साउथ की हसीना पूजा हेगड़े के साथ दिखेंगे। इस फिल्म में एक्टर का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में कुब्रा सैत की भी अहम भूमिका है। मूवी एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहिद कपूर अपनी हिट सीरीज फर्जी के सीजन 2 में नजर आएंगे।  

Share On WhatsApp