विज्ञान

04-Aug-2017 6:14:30 pm
Posted Date

डायनासोर पर गलती 10 साल के बच्चे ने पकड़ी

लंदन: स्थित नेचुरल हिस्ट्री म्यूजिम देखने पहुंचेए ऑटिज़्म से पीडि़त एक 10 साल के बच्चे ने प्रदर्शित डायनासोर में म्यूजयि़म की एक बड़ी ग़लती पकड़ कर लोगों को चौंका दिया। म्यूजयि़म ने स्वीकार किया है कि 10 साल के बच्चे ने बताया कि एक डायनासोर पर ग़लत लेबल लगाया गया है। एसेक्स इलाके में रहने वाले चार्ली एस्पर्जर सिंड्रोम से ग्रस्त हैं, वो डायनासोर के फैन हैं। इस बीमारी को आमतौर पर ऑटिज़म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर बताया जाता है। जिसमें पीडि़त खुद में खोया रहता है। म्यूजयि़म में अपने परिवार के साथ घूमते हुए चार्ली ने पाया कि डायनासोर की प्रजातियों में से एक के बारे में दी गई जानकारी ग़लत है। हालांकि उसके परिजनों को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ कि म्यूजयि़म ने ग़लती की है लेकिन चार्ली ने ये समझाने की पूरी कोशिश की कि जिस चित्र के ज़रिए डायनासोर को दिखाया गया है दरअसल वह दूसरी प्रजाति का है। चार्ली के परिजन अपने दोनों बेटों को लेकर 21 जुलाई को लंदन म्यूजियम गए थे, जब दूसरे बच्चे डायनासोर देखने में व्यस्त थे तब चार्ली ने उनके बारे में पढऩा शुरू किया। डायनासोर की प्रजाति ऑविरैप्टर की ख़ासियत यह थी कि उसकी एक चोंच होती थी और वह पिछले पैरों से चलता था, लेकिन म्यूजयि़म में जो चित्र लगा था उसमें उसे चारों पैरों से चलता दिखाया गया था। चार्ली की मां जैडे ने बीबीसी को बताया कि उसे डायनासोर के बारे में अच्छी जानकारी है।

Share On WhatsApp