राज्य

04-Nov-2018 10:50:06 am
Posted Date

उत्तराखंड जाएंगे पीएम मोदी, चीन की सरहद पर जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दीपावली के मौके पर उत्तराखंड जा रहे हैं। खबर है कि इस बार सरहद पर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम उत्तराखंड में चीन से लगने वाली सरहद पर सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाएंगे। पीएम के अलावा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी जवानों के साथ दीपावली मनाएंगी।

 

Share On WhatsApp