राज्य

29-Jul-2018 4:31:52 pm
Posted Date

शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर तैनात कांस्टेबल की बंदूक से अचानक चली गोली

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित आवास पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के सरकारी हथियार से दुर्घटनावश एक गोली चल गई। हालांकि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने आज यहां बताया कि जुहू में सिन्हा के आवास पर कल शाम यह घटना उस समय हुई जब उनकी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल हथियार में कुछ देख रहा था।अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश चली गोली में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

Share On WhatsApp