राज्य

17-Nov-2018 11:36:21 am
Posted Date

भूस्खलन में दबकर चार मजदूरों की मौत की आशंका

कोडइकनाल ,17 नवंबर । तमिलनाडु के चिन्नापल्लम में शुक्रवार देर रात भूस्खलन की चपेट में आने के कारण निर्माण कार्य में लगे चार मजदूरो की मौत हो गयी।  
पुलिस के मुताबिक सभी मजदूर सालेम जिले के रहने वाले हैं जो शुक्रवार देर रात भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के मलबे में दब गए। मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं। साथ ही भूस्खलन की वजह से बंद हुए कोडइकनाल-पलानी मार्ग को फिर से खोल दिया गया है।

 

Share On WhatsApp