व्यापार

29-Jun-2021 5:01:35 pm
Posted Date

असम के बर्मी अंगूर का दुबई को निर्यात

नयी दिल्ली ,29 जून । असम के विशेष बर्मी अंगूर-लेटेकु का दुबई को पहली बार निर्यात किया गया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि एपीडा ने दुबई को बर्मी अंगूर लेटेकू के निर्यात की सुविधा प्रदान की। इसकी पहली खेप गुवाहाटी से हवाई मार्ग के जरिये दुबई भेज दी गई है। इससे पूर्वोत्तर राज्यों से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की निर्यात क्षमता में वृद्धि होगी।
लेटेकू की इस खेप को असम के दरंग जिले के एक संग्रह केंद्र में पैक किया गया। हाल ही में, असम से अमेरिका को लाल चावल की पहली खेप निर्यात की गयी थी। इससे पहले असम के 40 टन काजीनेमु -असमी नींबू का निर्यात किया जा चुका है।

Share On WhatsApp