व्यापार

27-Jun-2021 2:56:29 pm
Posted Date

भारत के ड्रेगन फ्रूट का दुबई को निर्यात

नयी दिल्ली ,27 जून । महाराष्ट्र में सांगली जिले के एक छोटे से गांव से रेशे और खनिज से भरपूर फल - ड्रेगन फ्रूट का दुबई को निर्यात किया गया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि सांगली जिले के तादासर गांव के किसानों से यह फल खरीदे गये हैं। यह फल विशेष रुप से भारत में लगाया गया है। यह फल मूल रूप से मलेशिया, थाईलैंड, फिलिपीन्स, अमेरिका और वियतनाम में होता है।
मंत्रालय ने बताया कि इस फल को भारतीय नाम ‘कमलम’ दिया गया है। भारत में यह फल कर्नाटक, केरल बंगाल, आंध्र प्रदेश और अंडमान - निकोबार द्वीप समूह उगाया जा रहा है।
जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया के देशों में इस फल की भारी मांग है। भारत इस मांग को पूरा करने में सक्षम है। इससे किसानों को लाभ मिलेगा और उनकी आय में इजाफा होगा।

Share On WhatsApp