आज के मुख्य समाचार

21-Apr-2024 9:05:03 pm
Posted Date

चुनावी ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, शीशे तोडक़र किया गया रेस्क्यू, 10 जवान घायल

जगदलपुर  ।  छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस के आज सुबह हादसे का शिकार होने से लगभग एक दर्जन जवान घायल हो गए।
इनमें से तीन जवानों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जवानों से भरी बस डिलमिली के पास दुर्घटना का शिकार हो गई है। घटना में 10 जवान घायल हैं। तीन की हालत गंभीर है।
सभी ने मिलकर बस में फंसे घायल जवानों को बस के शीशे तोडक़र बाहर निकाला। फिर एंबुलेंस की मदद से घायल जवानों को इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

Share On WhatsApp