Posted Date
भोपाल। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने पांच नहीं छह शावकों को जन्म दिया था, यह बात अब सामने आई है।
इसकी पुष्टि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने की है।
केंद्रीय मंत्री यादव ने सोमवार को एक्स पर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, गामिनी की विरासत आगे बढ़ी! खुशी का कोई अंत नहीं है, ये पाँच नहीं, बल्कि छह शावक हैं!
उन्होंने आगे लिखा है, गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।
Share On WhatsApp