आज के मुख्य समाचार

01-Jul-2018 7:53:20 pm
Posted Date

केरल में माकपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, माकपा 3 और भाजपा 4 कार्यकर्ता घायल

कन्नूर। केरल के कन्नूर जिले में रविवार को एक बार फिर माकपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान माकपा के तीन और भाजपा के चार कार्यकर्ता घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक माकपा कार्यकर्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि झगड़ा किस तरफ से शुरू किया गया, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि कार से जा रहे एक माकपा कार्यकर्ता पर दो बाइकों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला कर दिया था।गौरतलब है कि इसी साल मई में दो-दो अलग घटनाओं में एक भाजपा और एक माकपा कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। इससे पहले राज्य में राजनीतिक संघर्ष को रोकने के लिए मुख्यमंत्री पी. विजयन ने विभिन्न दलों से बातचीत की थी।

Share On WhatsApp