आज के मुख्य समाचार

21-Nov-2018 4:50:56 am
Posted Date

ओडिशाः बस हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 9,

भैंस सामने आने के कारण हुआ था हादसा 

ओडिशा के कटक में महानदी पर पुल से गिरी बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। वहीं कई घायल यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिस भैंस के कारण यह हादसा हुआ है उसका शव भी मिल गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस तालचेर के कोलियरी कस्बे से कटक की ओर जा रही थी। महानदी पर बने पुल पर बस के रास्ते में एक भैंस आ गई। भैंस को बचाने के लिए बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाया जिससे बस बेकाबू हो गई।

चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। संबंधित अधिकारियों के मुताबिक हादसे में 9 लोग मारे गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share On WhatsApp