Posted Date
मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल
सतना। मध्य प्रदेश के सतना में रविवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां नागौद थाना क्षेत्र से आए मामले में बोलेरो और डंपर की टक्कर हो गई जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है। जबकि 5 गंभीर मरीजों को रीवा अस्पताल रेफर किया गया है।
रीवा का रहने वाला विश्वकर्मा परिवार पन्ना में शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहीं से पूरा परिवार बोलेरो में वापस रीवा लौट रहा था। उसी दौरान नागौद थाना क्षेत्र के रेरुआ मोड़ में अचानक डंपर सामने आ गया। गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ा और हादसा हो गया। मरने वालें सभी लोग एक ही परिवार के बताए गए है। घायल होने वाले पांचों लोगों को रीवा अस्पताल भर्ती कराया गया है। थाने में खड़ी बोलेरो की हालत अत्यंत दयनीय है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा अत्यंत भीषण था। जिसने एक ही परिवार के मासूम बच्चे सहित 7 लोगों को अपना शिकार बना लिया।
Share On WhatsApp