Posted Date
नईदिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उत्तराखंड निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उनकी प्रगति, समृद्धि और प्रसन्नता की कामना की है। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को यहां बताया कि नायडू ने इस अवसर पर कहा है कि उत्तराखंड प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए विश्व प्रसिद्ध है। नायडू ने कहा, सभी उत्तराखंड वासियों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई! देवभूमि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए जग-विख्यात है। मेरी कामना है यह प्रदेश सदैव उन्नति करे... इसके कर्मशील लोग सुखी और संपन्न हों।
Share On WhatsApp