छत्तीसगढ़

05-Nov-2020 1:14:41 pm
Posted Date

कृषि विश्वविद्यालय में गैर शिक्षकीय वर्ग के 29 कर्मचारी पदोन्नत

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गैर शिक्षकीय वर्ग के 29 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। विश्वविद्यालय द्वरा पदोन्नत किये गये कर्मचारियों में 2 कर्मचारियों को स्टोनोग्राफर-3 से वरिष्ठ शीघ्रलेखक के पद पर, एक कर्मचारियों को स्टेनोटायपिस्ट से स्टेनोग्राफर-3 के पद पर, 9 कर्मचारियों को सहायक वर्ग-1 से शाखा अधिकारी के पद पर तथा 17 कर्मचारियों को सहायक वर्ग-2 से सहायक वर्ग-1 के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलसचिव कार्यालय द्वारा जारी किये गये आदेश के अनुसार  एस.व्ही.व्ही. सोमशेखर एवं  रवि सिंह ठाकुर को वरिष्ठ शीघ्रलेखक के पद पर पदोन्नत किया गया है। स्टेनोग्राफर-3 के पद पर श्रीमती विजय लक्ष्मी वास्तव को पदोन्नत किया गया है। शाखा अधिकारी के पद पर  राज कुमार पाण्डेय,  जेकब जार्ज,  अजय अग्रवाल,  रमेश कुमार वास्तव,  सतीश कुमार अग्रवाल, सु लता यादव,  सैययद जावेद अली,  महेन्द्र बहपगारिया एवं  गुहनलाल साहू को पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार  गिरधारी यादव,  नीलू निर्मलकर,  काल्विन कुमार ठाकुर,  लखन लाल यादव,  रामनाथ देवांगन,  पोखन लाल सिन्हा,  मुक्ता नंद नायक, मति भानू प्रभा वास्तव,  अमिताभ शर्मा,  राकेश बघेल,  अशोक कुमार खरे, मति प्रिया नागवंशी,  लुकेश कुमार महानंद,  रामदेव राम,  प्रवीण कुमार ध्रुव,  कोमल प्रसाद गॉवरे तथा  अब्दुल वकील को सहायक वर्ग-1 के पद पर पदोन्नत किया गया है। 

Share On WhatsApp