राजनीति

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दुनिया ने भारत की ताकत को जाना : मोदी
Posted Date : 02-Jul-2017 2:06:56 pm

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दुनिया ने भारत की ताकत को जाना : मोदी

वाशिंगटन (आरएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय अमेरिकी दौरे के पहले दिन वर्जीनिया में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रवासी भारतीयों के सामने पेश किया। मोदी ने प्रवासियों को बताया कि, उनकी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि तीन साल के दौरान इस सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा। देश में तकनीक का ज्यादा प्रयोग करने से पारदर्शिता आई है। पीएम मोदी ने प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, उनसे मिलकर वो परिवार से मिलने का आनंद महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कार्यक्रम की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देती है। भारत में जब अच्छा होता है तो अमेरिका में भारतीय खुश होते हैं। पीएम मोदी ने प्रवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि, सर्जिकल स्ट्राइक एक ऐसी घटना थी, यदि दुनिया चाहती तो भारत के बाल नोंच लेती। हमें कटघरे में खड़ा कर सकती थी, हमसे जवाब मांगा जाता। भारत के इतने बड़े कदम पर विश्व में किसी ने भी एक सवाल तक नहीं उठाया। इस सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया को भारत की ताकत का अंदाजा हुआ और किसी भी देश ने भारत के इस कदम पर कोई सवाल नहीं उठाया। भारत में सक्षम लोग ने गैस सब्सिडी छोड़ रहे हैं जिसका फायदा गरीबों को मिल रहा है। मैं जब भी विकसित भारत की कल्पना करता हूं तो मेरे सामने एक सेहतमंद भारत दिखता है। पीएम मोदी ने भारतीय अमेरिकियों को भरोसा दिलाया कि उन्होंने जो सपने देखे हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। तकनीकि आधारित गवर्नेंस के जरिए आधुनिक भारत का निर्माण किया जा रहा है। पीएम ने कहा, 'भारत में सरकारें बदली गई हैं, उसका मूल कारण बेईमानी, भ्रष्टाचार रहा है। मैं यहां कहना चाहूंगा कि तीन साल में इस सरकार के ऊपर एक भी दाग नहीं लगा है।Ó भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत तेजी से आ"े बढऩे का प्रयास कर रहा है। भारत में लोगों को अनुकूल माहौल मिल रहा है।

 

राष्ट्रपति बनने के बाद 4,000 करोड़ बढ़ी ट्रंप की कमाई
Posted Date : 28-Jun-2017 11:19:14 am

राष्ट्रपति बनने के बाद 4,000 करोड़ बढ़ी ट्रंप की कमाई

न्यूयॉर्क। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद कमाई में भारी उछाल आया है। विाीय वर्ष 2016-17 में उनकी कमाई 59.4 करोड़ डॉलर (करीब चार हजार करोड़ रुपये) बढ़ी है। अमेरिकी नीति विभाग को शुक्रवार को राष्ट्रपति के विाीय दस्तावेज जारी किए। उनकी परिसपंिा में भी 90 अरब रुपये का इजाफा हुआ है। उन्होंने चुनाव प्रचार के पहले सितंबर 2016 में वाशिंगटन में मारयू होटल खोला था, जिसने आठ माह में जबरदस्त कमाई की। सर्दियों में राष्ट्रपति कार्यालय का काम करने वाले लोरिडा रिसार्ट मार ए लोगो से भी ट्रंप समूह की कमाई बढ़ी है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद रिसार्ट स्थित लब की फीस दोगुना कर एक करोड़ 28 लाख कर दी गई। राष्ट्रपति बनने के पहले उनकी पहचान एक रीयल इस्टेट डेवलपर, टीवी सेलेब्रिटी के तौर पर थी। ऐसे में व्यस्तता के कारण टीवी शो से कमाई 38 करोड़ से घटकर सात करोड़ रह गई। दस्तावेजों से पता चलता है कि राष्ट्रपति बनने के पहले ट्रंप 565 कारपोरेशन या प्रतिष्ठानों में बड़े पद थे। उन्होंने राष्ट्रपति बनने के एक दिन पहले तक इन सारी जिमेदारियों को छोड़ दिया। इसमें अमेरिका के अलावा, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, कनाडा, ब्राजील, बरमूडा में स्थापित कंपनियां शामिल हैं। हालांकि ट्रंप ने हमेशा अपने टैस रिटर्न सार्वजनिक करने से मना कर दिया है। टैस रिटर्न से उनके कारोबार और संपिा की असली तस्वीर सामने आ सकती है। उन्होंने सिर्फ अपने परिवार की कमाई, परिसंपिा और कर्ज का खुलासा किया है। कमाई में उछाल के बावजूद ट्रंप पर 20 हजार करोड़ रुपये का कर्ज भी है। उन्होंने जर्मनी, अमेरिका और अन्य देशों के बैंकों से उधार ले रखा है। वाशिंगटन में पिछले साल एक नई इमारत खरीदने के बाद उन पर 322 करोड़ रुपये का कर्ज बढ़ा। उन्होंने अमेरिका के लोरिडा, न्यूयॉर्क और लास एंजिलिस जैसे शहरों में स्थापित रीयल एस्टेट कंपनी से भी 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऋण ले रखा है।