खेल-खिलाड़ी

02-Jul-2017 2:04:08 pm
Posted Date

राष्ट्रीय स्वीमिंग प्रतियोगिता में बीपीएस के अमर का चयन

बिलासपुर (आरएनएस)।  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल मिशन कैंपस के छात्र अमर प्रकाश साहू ने राज्य स्तरीय स्वीमिंग प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रिकार्ड चार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ ही उसका चयन 28 जून को पुणे में होने वाली राष्ट्रीय स्वीमिंग प्रतियोगिता के लिए  हुआ है। अमर की इस उपलब्धि से स्कूल के सहपाठी सभी बच्चों व शिक्षकों में उत्साह है और सभी उसे बधाई दे रहे हैं। प्राचार्य बी.उपाध्याय ने कहा कि हमारे जीवन में खेल का विशेष स्थान है। खेलकूद से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही हमारा सर्वांगीण विकास भी होता है। जब कोई खिलाड़ी खेलता और जीतता है तब वह अपने राज्य व देश के सभी लोगों को खुशी प्रदान करता है।

Share On WhatsApp