Posted Date
सिडनी।भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीत तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के दो युवा सलामी बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। शुभमन गिल और पृथ्वी साव दोनों जीरो पर आउट हो गए। गिल पारी की दूसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर थाई पैड पर लगी और फिर दूसरी स्लिप में गई। जहां मौजूद फील्डर ने आसान कैच कर लिया। गिल माइकल नसेर की गेंद पर मार्कस हैरिस के हाथों लपके गए। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद तक छह के कुल स्कोर पर भारत ए के दोनों बल्लेबाज पविलियन लौट चुके थे। इसके बाद हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा ने स्कोर को 40 तक पहुंचाया लेकिन इसके बाद तेज गेंदबाज जैक्सन बर्ड ने हनुमा विहार को कर दिया।
इसके बाद पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर 76 रन जोड़े। पुजारा ने 54 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक भात का स्कोर छह विकेट पर 157 रन था। रहाणे 60 रन और कुलदीप यादव नौ रन बनाकर नाबाद थे।
Share On WhatsApp