मनोरंजन

17-Dec-2020 11:53:38 am
Posted Date

जब मुंबई के बिज़ी सड़क पर रितिक के गाने पर डांस करने लगे रणवीर सिंह, किसी ने नहीं पहचाना

रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रितिक रोशन के एक फेमस गाने पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं। रणवीर रितिक के गाने च्मैं ऐसा क्यों हूंज् पर सड़क के बीचोंबीच डांस कर रहे और किसी ने उन्हें नहीं पहचाना।
रणवीर अपनी गाड़ी से उतरते हैं और सड़क के बीचोंबीच म्यूजिक के लिए सेटअप करने के बाद वह डांस करने लगते हैं। इस मौके पर वह रितिक रोशन के च्कृषज् वाले अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर ब्लैक मास्क है, जिस वजह से उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा। वीडियो में सड़क पर ट्रैफिक के बीच वह च्मैं ऐसा क्यों हूंज् गाने पर डांस कर रहे हैं।
बता दें कि रणवीर रितिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं। बता दें कि यह चैलेंज रितिक रोशन ने खुद रणवीर सिंह को दिया था। फिल्म च्बैंग बैंगज् के प्रमोशन के दौरान रितिक ने सोशल मीडिया पर रणवीर के लिए लिखा था कि वह अपना कार से मुंबई के किसी भी मेन सड़क पर उतरें और अपने फैन्स के लिए पोज़ दें।
रितिक ने यह चैलेंज केवल रणवीर को नहीं बल्कि शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर और आमिर खान जैसे सितारों को भी दिया था।

 

Share On WhatsApp